Unhealthy Morning Breakfast: सुबह का समय दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। चाहे अपने दिन की योजना बनाना हो या उसे व्यवस्थित करना हो या अपने शरीर और दिमाग को सही प्रकार के भोजन से ऊर्जा देना हो, चाहे वजन काम करने हो। सुबह का नाश्ता हमारे शरीर और स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होता हैं। हल्दी ब्रेकफास्ट न करने से डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर के लेवल भी बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
वहीं दूसरी ओर, एक अच्छा नाश्ता आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद कर सकता है। वहीं प्रोटीन, विटामिन, खनिजों की सही मात्रा वाला संतुलित नाश्ता आपको पोषित महसूस करा सकता है और यहां तक कि आपके मूड को भी अच्छा रखने में मदद करता है। यदि आपके नाश्ते में सही पोषक तत्व हैं तो आप दोपहर के भोजन तक भूख को भी नियंत्रित कर पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे सुबह के सबसे खराब नाश्ते की 6 चीजें, जिनके साथ आपको अपने दिन की शुरुआत कभी नहीं करनी चाहिए।
कॉफी
सुबह सबसे पहले कॉफी पीने से कोर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है क्योंकि सुबह के समय हार्मोन पहले से ही हाई लेवल पर होता है और शरीर का नेचुरल सिस्टम को एक्टिव बनाने की कोशिश करता है। कॉफी पीने से कोर्टिसोल और बढ़ेगा और हॉर्मोन पर नेगेटिव प्रभाव देगा बढ़ेगा और इससे ब्लड प्रेशर समेत अन्य समस्याएं होंगी। यदि आप कैफीन के बिना काम नहीं कर सकते तो नाश्ते के बाद कॉफी पीना बेहतर ऑप्शन है।
फलों का रस
फलों के रस में फाइबर नहीं होता है और सुबह सबसे पहले इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज और अन्य समस्या के लिए जूस के बजाय फल का सेवन करना चाहिए। नींबू पानी, खीरे का रस, सत्तू वैकल्पिक पेय पदार्थ हैं जो आपके फलों के रस के गिलास की जगह ले सकते हैं।
पैनकेक और वफल
पैनकेक और वफ़ल सुबह की भागदौड़ में एक जल्दी और आसान ऑप्शन हो सकते हैं, जब लोग कभी-कभी अपनी भूख की पीड़ा को दूर करने के लिए सही नाश्ते के बारे में नहीं सोच पाते हैं। हालांकि, सुबह सबसे पहले इन्हें खाने से पूरे दिन हेल्दी न खाने का मन होता है, जिससे आपको कम एनर्जी मिलती हैं।
मसालेदार खाना
सुबह खाली पेट मसालेदार फूड्स खाने से आपकी पेट में बहुत नुकसान होता है साथ ही सुबह पेट साफ होने में भी मुश्किल भी हो सकती है। इसलिए सुबह के नाश्ते में स्पाइसी खाने का सेवन न करें। इससे पूरा दिन आपका पेट में समस्या रहेगी। एसिडिटी होने के साथ पेट दर्द भी हो सकता है।
चाय
आजकल ज्यादा तर लोग चाय से दिन की शुरूआत करते हैं। सुबह उठते ही चाय पीने से कॉफी पीने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है। सुबह सबसे पहले चीनी, कैफीन और निकोटीन की हाई दोस एसिडिटी, पेट में जलन और ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकती है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
14 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
17 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
18 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
19 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
21 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines