हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Tapas Day 2025: क्या होता है टापास? सेलिब्रेशन के लिए घर में बनाएं ये मशहूर स्पेनिश डिश

World Tapas Day 2025: वर्ल्ड टापास डे हर साल जून महीने के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर स्पेनिश खाने की एक खास परंपरा “टापास” को सेलिब्रेट करने के लिए होता है। तो आइए जानते हैं किवर्ल्ड टापास डे होता क्या है और इसको आप सभी कैसे मना सकते हैं।

विज्ञापन

World Tapas Day 2025: ऐसे तो भारत में कई डेज मनाए जाते हैं लेकिन आज जानते हैं इस इंटरनेशनल डे के बारे में जो कि है वर्ल्ड टापास डे। आइए पहले तो जानते हैं टापास होता क्या है। यह एक तरह के छोटे-छोटे स्नैक्स होते हैं जिन्हें आमतौर पर दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करके खाया जाता है। ये डिशेज स्वादिष्ट तो होती ही हैं, साथ ही इसको मिल-बांट कर खाने में और भी मजा आता है।टापास का चलन स्पेन से शुरू हुआ था, लेकिन आज ये पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। अगर आप खाने के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो वर्ल्ड टापास डे आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने घर पर कुछ आसान और टेस्टी टापास डिशेज बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप वर्ल्ड टापास डे को किस तरह सेलिब्रेट कर सकते हैं।

आलू ब्रावास

अगर आप स्पेन की कोई टेस्टी डिश बनाने का सोच रहे हैं तो यह आलू ब्रावास आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक मशहूर स्पेनिश स्नैक है जिसमें तले हुए आलू को तीखी टमाटर की सॉस और मेयोनीज के साथ परोसा जाता है। यह चटपटा और कुरकुरा स्नैक बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है।

विज्ञापन

गार्लिक प्रॉन

गार्लिक प्रॉन स्पेनिश का एक फेमस टापास डिश है। यह झींगे की एक स्वादिष्ट डिश है जिसमें प्रॉन्स को लहसुन, ऑलिव ऑयल और हल्के मसालों में पकाया जाता है। यह बहुत जल्दी तैयार हो जाती है और सी फूड लवर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

पनीर चीज बॉल्स

पनीर और चीज को मसालों के साथ मिलाकर बॉल्स बनाए जाते हैं और इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये बॉल्स बच्चों को भी खूब पसंद आते हैं। आप चाहें तो इसको जरूर बना सकते हैं।

विज्ञापन

टोमैटो ब्रेड

टोमैटो ब्रेड बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करके उस पर लहसुन और टमाटर का मिश्रण लगाया जाता है। ऊपर से थोड़ा ऑलिव ऑयल और नमक डालकर यह हल्की और स्वादिष्ट टापास बनती है। इसके साथ ही यह बनने में भी काफी आसान होती है।

स्टफ्ड ऑलिव्स

हरी ऑलिव्स के अंदर चीज या मिर्च जैसी चीजें भरकर परोसी जाती हैं। ये देखने में सुंदर लगती हैं और स्वाद में भी अनोखी होती हैं। इसके साथ ही ये स्पेनिश की फेमस डिश में से एक है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- International Picnic Day: पिकनिक पर बनाएं ये क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सब करेंगे वाह-वाह

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola