Winter Tips: 6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल

इस मौसम में ठंडे पानी से नहाया नहीं जाता. इसलिए लोग पानी को गर्म करने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप पिछले 6 महीने से बंद पड़ा गीजर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इस लेख में बताए गए टिप्स फॉलो करना होगा. 

things keep in mind while use geyser

गीजर को चालू करने से पहले बिजली के तार, प्लग और स्विच को अच्छी तरह चेक करें. Image Credit- AI

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है. गर्मियों में अक्सर गीजर कई महीनों तक बंद रहता है और ठंड आते ही लोग इसे दोबारा इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक बंद रहने के बाद गीजर को सीधे चालू करना खतरे से भरा हो सकता है? ऐसे में गीजर इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह के ब्लास्ट या घटना से बचा जा सके. इसलिए हम आपके साथ कुछ ऐसी चीजें साझा कर रहे हैं, जिन्हें गीजर इस्तेमाल करने से पहले देखा जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गीजर इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? | Geyser Safety Tips During Winter

गीजर की रॉड करें चेक 

लंबे समय तक बंद रहने की वजह से गीजर की रॉड, वायरिंग, प्लग या दूसरे हिस्सों में खराबी आ सकती है. इसलिए इसे चालू करने से पहले बिजली के तार, प्लग और स्विच को अच्छी तरह चेक करें. अगर तार कटा हुआ है, प्लग ढीला है या कहीं जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं तो गीजर का इस्तेमाल न करें. इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाने के बाद ही गीजर का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए करें. 

पानी की सप्लाई चेक करना न भूलें

गीजर को ऑन करने से पहले यह चेक करें कि उसमें पानी की सप्लाई ठीक से आ रही है. इलेक्ट्रिक स्टोरेज गीजर को खाली टैंक के साथ चालू करने से हीटिंग एलिमेंट खराब हो सकता है. इसलिए पहले पानी का इनलेट खोलें और गर्म पानी के नल को तब तक खुला रखें, जब तक लगातार पानी आने न लगे. 

विज्ञापन

लीकेज और जंग को चेक करें

गीजर कई महीनों तक इस्तेमाल न होने पर इसकी रॉड पर जंग लगने की समस्या हो सकती है. रॉड वाले गीजर का ऊपर वाला हिस्सा भी चेक करें. वहीं, दीवार पर लगाने वाला गीजर चालू करने से पहले सभी हिस्सों को ध्यान से देखें. अगर कहीं से पानी टपक रहा है, पाइप में दरार है या गीजर के आसपास नमी दिखाई दे रही है तो पहले समस्या को ठीक करवाएं. 

प्लग करें चेक 

पानी को गर्म करने से पहले आप गीजर का प्लग चेक करें. प्लग कई बार शॉर्ट होता है, जिससे करंट लगने की समस्या बढ़ जाती है. बेहतर होगा कि आप चेक कर लें और वायर को अच्छी तरह से देखें. अगर वायर जरूरत से ज्यादा खराब हो गया है तो इसे बदल दें और कहीं से शॉर्ट हो रहा है तो टेप लगाकर इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

चप्पल पहनकर इस्तेमाल करें 

कभी भी गीजर नंगे पैर न लगाएं, क्योंकि इससे करंट लगने का खतरा बढ़ सकता है. बाथरूम या गीली जगह पर गीजर लगाने से पहले चप्पल जरूर पहन लें. इस दौरान आपके हाथ और पैर बिल्कुल भी गीले नहीं होने चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ