Woolen Cleaning Tips: सर्दियों का मौसम खत्म होने और गर्मियों के करीब आने के साथ ही, आरामदायक स्वेटर, मफलर और स्टाइलिश ऊनी कपड़ों को अलविदा कहने का समय आ गया है। गर्मियों के मौसम में सूती कपड़ों की मांग होती है और ऊनी कपड़े को अलमारी में रख दिए जाते हैं। ऊनी कपड़ों को साफ रखना जरूरी है ताकि अगले साल वे इस्तेमाल के लिए तैयार रह सके। हालांकि, ऊनी कपड़ों की सफाई और स्टोर करने के लिए सही तरीके की जरूरत होती है, जिसके बिना वे खराब हो सकते हैं। ऊनी कपड़े ठीक से संभाले जाने पर लंबे समय तक सेफ रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको किन-किन तरीकों को अपनाना चाहिए?
ठंडे या गुनगुने पानी में धोएं
ऊनी कपड़ों को हमेशा ठंडे पानी से धोना सही रहता है ताकि वे सिकुड़ने या अपना आकार न खोएं। साथ ही जितना हो सके मशीन में धोने से बचें। ऊनी कपड़ों को गर्म पानी से धोने से वे सिकुड़ जाते हैं और अपना आकार खो देते हैं। इसके अलावा अगर ऊन को बहुत गर्म पानी से धोते हैं तो उसमें लैनोलिन के घुलने का खतरा हमेशा बना रहता है। केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें और हल्के ऊनी डिटर्जेंट को चुनें।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
सुखाने
ऊनी कपड़ों को सुखाने के लिए उन्हें कपड़े सुखाने की रस्सी पर न लटकाएं। ऊनी कपड़ों को हवा में सुखाने के लिए उन्हें साफ, सूखे तौलिये पर रख सकते हैं। साथ ही ऊन को मोड़ने या निचोड़ने से बचें, क्योंकि इससे रेशों को नुकसान पहुंच सकता है। ऊनी कपड़ों को धूप में सुखाने से बचें, बल्कि उन्हें ठंडी, छायादार जगह पर सुखाएं।
कीट पतंगे से बचाएं
ऊन एक ने नेचुरल फाइबर है, इसलिए इसमें कीड़े लगने का खतरा रहता है। पतंगे ऊनी कपड़ों को आसानी से खराब कर सकते हैं, इसलिए पतंगों को भगाने वाले दवा का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। आप एक कॉटन बॉल में लैवेंडर, नीलगिरी या पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर और ऊनी कपड़ों के पास रखकर घर पर ही पतंगों को भगाने वाले प्रोडक्ट बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines