Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सर्दियों का ‘ब्यूटी सीक्रेट’ यहां है! महंगे सीरम छोड़िए, घर की इन सस्ती चीजों से पाएं दूध जैसा ग्लो

Face Care: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि सर्दियों में उनके चेहरे पर ग्लो नहीं रहता. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या का सबसे सस्ता उपाय चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं नेचुरल तरीके से घर में रखी चीजों से कैसे आप पा सकते हैं, शानदार ग्लो?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Jan 26, 2026 20:04
Winter Skincare Tips
दूध जैसे ग्लो के लिए करें ये काम.

Skin Care Natural Remedies: सर्दियों में अक्सर लोगों का चेहरा रूखेपन का शिकार हो जाता है. इस कारण चेहरे का ग्लो एकदम खत्म हो जाता है, और ऑफिस आदि जाने में भी अच्छा नहीं लगता. ऐसे में सैलून जाना और वहां घंटों लगाना, यह फिर महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. इस दौरान लोग नेचुरल नुस्खों की तरफ बढ़ते हैं और आसान उपाय ढूंढते हैं. लेकिन अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर में मौजूद कुछ चीजों से 25-30 मिनट में पार्लर से भी अच्छा ग्लो पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें: भारत में चुपचाप तेजी से फैल रही फैटी लिवर बीमारी! बिना शराब के भी लिवर खतरे में, जानिए कारण और बचाव के तरीके

---विज्ञापन---

सर्दियो में कैसे चंदी जैसा चमकाएं चेहरा?

सर्दियों में चेहरे की सही से केयर की जाए, तो इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि महंगे प्रोडक्ट लगाने के बावजूद चेहरा काफी रूखा हो जाता है, जिससे थोड़ी मुश्किलें भी होती हैं. लेकिन आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं और अपनी त्वचा को ऐसा निखार सकते हैं कि आप खुद भी हैरान रह जाएंगे.

हल्दी और बेसन का करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

हल्दी और बेसन दोनों ही चेहरे के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. इनको लगाने से आप इंस्टैंट ग्लो ला सकते हैं. इसे लगाना काफी आसान है.

  • आप 2 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा गुलाब जल डालें.
  • तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें और चेहरे को अच्छे से धोकर उस मिश्रण को अच्छे से लगा लें.
  • चेहरे पर हल्दी-बेसन के मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें और जब ये पूरा सूख जाए तो साफ पानी से धो लें.
  • इस नेचुरल फेस मास्क से आप शानदार ग्लो हासिल कर सकते हैं.

एलोवेरा और विटामिन-E

  • एलोवेरा फेस के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आप एलोवेरा और विटामिन-E से एक अच्छी ग्लो पा सकते हैं.
  • इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल में एक विटामिन-E कैप्सूल मिलाना होगा.
  • फेस पर इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और फिर इस पैक को लगा लें.
  • इसे लगाने से आपकी रूखी व थकी हुई स्किन तुरंत फ्रेश और सॉफ्ट हो जाएगी.

दही और कॉफी भी करेगा मदद

  • इन सबके अलावा आप दही और कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • आपको पहले 1 चम्मच दही लें और उसमें आधा चम्मच कॉफी का पाउडर मिला लें.
  • फिर अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और उस पर दही और कॉफी का मिश्रण लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • जब ये सूख जाए, तो चेहरे को साफ पानी से अच्छे सो धो लें.

इन सभी नेचुरल उपायों से आप अपने रूखी स्किन को फिर जिंदगी दे सकते हैं, और एक शानदार ग्लो पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: वेरिकोज वेन्स से परेशान हैं तो रोजाना बैठे-बैठे करें ये 3 एक्सरसाइज, पैरों पर नहीं दिखेंगी नीली-हरी धारियां

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 26, 2026 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.