चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए टमाटर में मिलाकर लगा लें यह चीज, स्किन पर दिखने लगेगा ग्लो

Face Pack For Glowing Skin: चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमने से चेहरा मुरझाया सा नजर आने लगता है. ऐसे में यहां जानिए चेहरे पर टमाटर का फेस पैक कैसे बनाकर लगाएं. इस फेस पैक से चेहरा निखर जाता है.

Tomato Face Pack

स्किन को ग्लोइंग बनाएगा यह फेस पैक. Image Credit- Freepik

Face Pack: चेहरे पर कितना ही अच्छा मेकअप लगा लिया जाए, अगर डेड स्किन सेल्स जमी होंगी तो चेहरा मुरझाया हुआ ही नजर आएगा. ऐसे में निखरा चेहरा पाने के लिए आपको क्रीम या फाउंडेशन की नहीं बल्कि चेहरे से डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) हटाने की जरूरत है. डेड स्किन सेल्स चेहरे पर एक परत बना देती हैं जिससे चेहरा बेजान नजर आता है, चेहरे पर मैल जमा हुआ दिखता है, पपड़ी छूटती सी नजर आती है और कई बार स्किन सफेद दिखती है सो अलग. यहां जानिए किस तरह टमाटर का फेस पैक बनाया जा सकता है जिससे डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए टमाटर का फेस पैक

टमाटर और चीनी

टमाटर का फेस पैक (Tomato Face Pack) बनाना बेहद आसान है. इस पैक को बनाने के लिए आपको टमाटर और चीनी की जरूरत होगी. एक कटोरी में टमाटर की प्यूरी लेकर उसमें जरूरत के अनुसार चीनी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें. यह फेस पैक चेहरे को ग्लो देता है और स्किन निखरने लगती है.

विज्ञापन

टमाटर और ओट्स

टैनिंग और डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए टमाटर में ओट्स मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स लेकर उसका पाउडर बना लें. इस पाउडर में टमाटर का रस मिला लें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इसे मलते हुए हटाने पर डेड सेल्स हटने लगती हैं.

विज्ञापन

टमाटर और चावल का आटा

डेड स्किन सेल्स पर टमाटर और चावल का आटा भी बेहद कारगर असर दिखाता है. 2 चम्मच चावल के आटे में पेस्ट बनाने लायक टमाटर का रस मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. स्किन ग्लोइंग दिखने लगती है.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आते हैं काम

  • डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है. कच्चे दूध में रूई डुबोकर इसे चेहरे पर 2 से 3 मिनट के लिए मलें. इसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन पर ग्लो नजर आता है. सुबह-शाम इस तरह दूध को चेहरे पर लगा सकते हैं.
  • शहद और ओटमील का स्क्रब बनाकर भी चेहरे पर मल सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और स्किन पर ग्लो नजर आता है.
  • ऑलिव ऑयल में चीनी मिलाकर चेहरे पर मली जाए तो इससे भी स्किन ग्लो करती है. चीनी और ऑलिव ऑयल का मिश्रण डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें – पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ