10 मिनट में तैयार होगा टेस्टी सूजी चीला, इस तरह बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट जो दिनभर रखेगा आपको एनर्जेटिक

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जैसे नए तरह का स्वादिष्ट चीला? हम आपको ऐसा चीला बनाना सिखाएंगे, जो आपको न सिर्फ स्वाद में पसंद आएगा, बल्कि ये आपको पूरा दिन एनर्जी भी देता रहेगा. आइए जानते हैं आसान रेसिपी.

Suji Cheela Recipe

कैसे बनाएं टेस्टी सूजी चीला?

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, क्योंकि यही आपके शरीर को पूरे दिन काम करने की ऊर्जा देता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग समय की कमी के कारण नाश्ता छोड़ देते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप भी जल्दी बनने वाला और हेल्दी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो सूजी का चीला आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह नाश्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हल्का और पचने में भी आसान होता है. साथ ही, इस डिश की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां इसे और ज्यादा पौष्टिक बना देती हैं. आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से बना सकते हैं ये डिश.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूजी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी (रवा).
  • आधा कप ताजा दही.
  • आधा कप पानी.
  • 1 बारीक कटा प्याज.
  • 1 कटा टमाटर.
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • स्वादानुसार नमक.
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • एक चुटकी हल्दी.
  • चीला सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल.आप चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

घर पर सूजी का चीला बनाने की आसान तरीका

विज्ञापन
  • सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
  • इस घोल को करीब 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • अब इस बैटर में कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
  • एक करछी की मदद से बैटर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें.
  • अब गोल को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक नीचे की तरफ से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
  • फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
  • जब दोनों तरफ से चीला कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इस तरह आपका हेल्दी नाश्ता तैयार हो जाएगा, जिसे आप हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ गर्म-गर्म परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इन खतरनाक बीमारियों के कारण गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे! नजरअंदाज करना बर्बाद कर सकता है जिंदगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ