गर्मी में घर पर बनाएं ठंडी-ठंडी लस्सी, मिनटों में तैयार होगा देसी कूल ड्रिंक जो दिलाएगा तुरंत राहत

क्या आप भी इस गर्मी घर वालों को स्पेशल लस्सी बनाकर पिलाना चाहते हैं, जिससे गर्मी से भी आराम मिले और बाहर के केमिकल वाले ड्रिंक से भी दूरी बनी रहे? आइए आपको सिखाते हैं लस्सी बनाना.

Lassi Recipe

लस्सी कैसे बनाएं?

How To Make Lassi At Home: गर्मी का मौसम आते ही लोग ऐसे ड्रिंक की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडक दे और ताजगी भी बनाए रखे. ऐसे में लस्सी एक पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है, जिसे भारत के कई हिस्सों में बड़े चाव से पिया जाता है. खासतौर पर पंजाब की मलाईदार लस्सी दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखती है, जिसे अक्सर लोग इसे परांठे, पूरी या हल्के खाने के साथ पीना पसंद करते हैं. समय के साथ इसमें कई नए फ्लेवर भी जुड़ गए हैं जैसे आम लस्सी, पुदीना लस्सी और ड्राई फ्रूट लस्सी. ऐसे में आपका भी मन इसे बनाने का कर रहा होगा, तो आइए आपको बताते हैं लस्सी बनाने का सही और सबसे आसान तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए;
  • लगभग 2-3 कप ताजा दही.
  • 1 कप ठंडा पानी (जरूरत के अनुसार).
  • 4-5 बर्फ के छोटे टुकड़े.
  • स्वादानुसार चीनी.
  • स्वादानुसार नमक (अगर नमकीन लस्सी बना रहे हो)
  • थोड़ा सा भूना जीरा पाउडर और काला नमक (नमकीन स्वाद के लिए).

घर पर लस्सी बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन

लस्सी बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. कुछ आसान स्टेपस् को अपनाकर लस्सी बना सकते हैं;

  • सबसे पहले मिक्सर या ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े डालकर हल्का क्रश कर लें.
  • अब इसमें दही और पानी डालें ताकि लस्सी का टेक्सचर स्मूद हो जाए.
  • इसके बाद मीठी लस्सी के लिए चीनी या नमकीन लस्सी के लिए नमक डालें.
  • सभी चीजों को लगभग 1 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें.
  • गिलास में निकालकर ऊपर से थोड़ा जीरा पाउडर डाल सकते हैं अगर आप मीठी लस्सी बना रहे हैं तो.
  • वहीं अगर आप मीठी लस्सी बना रहे हैं, तो इसमें आप ऊपर से हल्का से गुलाब शर्बत डाल सकते हैं.
  • ठंडी-ठंडी लस्सी तुरंत सर्व करें और गर्मी में ताजगी का आनंद लें.

यह भी पढ़ें:रोज सुबह 1 लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे! दिल, शुगर और डाइजेशन सब रहेगा कंट्रोल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ