---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

भारतीय टूरिस्ट क्यों कर रहे हैं अजरबैजान का रुख? कम बजट में मिलेगा यूरोप जैसा मजा, जानिए 5 बड़ी खासियतें

Azerbaijan Travel Tips: अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं और कम बजट में यूरोप जैसा एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो अजरबैजान आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है. पिछले कुछ सालों में वैसे ही यह जगह हर भारतीय की पहली पसंद बनता जा रहा है.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 2, 2026 12:50
Why Are Indians Going To Azerbaijan in Hindi
भारतीय टूरिस्ट क्यों कर रहे हैं अजरबैजान का रुख? Image Credit- News24

Azerbaijan Mein Ghumne Kyu Jaye: इंटरनेशनल ट्रिप के लिए अजरबैजान एकदम परफेक्ट जगह है. यहां पर आपको बहुत ही कम बजट में अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में इंडियंस अजरबैजान घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यूरोप और एशिया के बीच बसा यह देश अपनी खूबसूरत वास्तुकला, आधुनिक शहरों और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है. खास बात यह है कि यहां घूमने का खर्च यूरोप के मुकाबले काफी कम पड़ता है. यही वजह है कि यहां पर ज्यादातर भारतीय लोग आना पसंद कर रहे हैं. हालांकि, किसी भी इंटरनेशनल ट्रिप की तरह अजरबैजान जाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यहां पर हम आपको इसकी 5 खासियत बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी यकीनन इस जगह को एक्सप्लोर करना चाहेंगे.

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Week 2026: 15 फरवरी से 20 फरवरी तक क्या-क्या है खास? यहां जानिए Kick Day से लेकर Breakup Day तक पूरा कैलेंडर 

---विज्ञापन---

भारतीय टूरिस्ट क्यों कर रहे हैं अजरबैजान का रुख? | Why Are Indians Going To Azerbaijan in Hindi

वीजा आसानी से मिलना- यहां पर घूमने के लिए वीजा बहुत ही आसानी से मिल जाता है. भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा की सुविधा भी है, जिसे वो ऑनलाइन आसानी से ले सकते हैं. यही वजह है कि लोग यहां पर आना और इस जगह को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं.
कम बजट में अच्छा एक्सपीरियंस- अजरबैजान की तुलना यूरोप और एशिया जैसे देशों से की जाती है. यहां की राजधानी बाकू भी बहुत अच्छी है, जहां पर आपको मॉडर्न बिल्डिंग्स, ओल्ड सिटी और सी-फ्रंट यूरोप जैसा फील होगा. साथ ही, आपके पैसे भी बहुत ही कम खर्च होंगे.
सेफ और फ्रेंडली देश- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह देश बहुत ही सेफ और फ्रेंडली है. यहां पर लोग बहुत ही आसानी से घूम सकते हैं और अपना ट्रिप यादगार बना सकते हैं. कई टूरिस्ट जगहों पर अंग्रेजी आसानी से समझी जाती है, जिससे कम्युनिकेशन की दिक्कत नहीं होती है.
खूबसूरत नजारे- यह देश बहुत ही खूबसूरत है, जहां पर आपको बहुत कुछ देखने और एक्सप्लोर करने को मिलेगा. यहां पहाड़, झीलें, कैस्पियन सी, बर्फीले इलाके और हरे-भरे गांव देखने को मिलते हैं. खासतौर पर कपल्स और नेचर लवर्स के लिए यह जगह काफी पसंद की जा रही है.
नाइटलाइफ- यहां की नाइटलाइफ बहुत ही अच्छी मानी जाती है. यहां का खाना भारतीयों के स्वाद के काफी करीब माना जाता है. नॉनवेज पसंद करने वालों के लिए हलाल फूड आसानी से मिल जाता है. साथ ही, कई जगहों पर इंडियन खाना भी मिलता है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के इस मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता होम डेकोर का सामान, घर को खूबसूरत लुक देने के लिए करें एक्सप्लोर

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 12:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.