Valentine’s Week 2026: 15 फरवरी से 20 फरवरी तक क्या-क्या है खास? यहां जानिए Kick Day से लेकर Breakup Day तक पूरा कैलेंडर  

Anti Valentines Day Week Dates And Day: यह हफ्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए माना जाता है, जो किसी रिश्ते से बाहर निकल चुके हैं, ब्रेकअप के बाद खुद को संभालना चाहते हैं या जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं. 

Anti Valentines Day Week Dates And Day

15 से 20 फरवरी तक का पूरा कैलेंडर. Image Credit- News24

Anti Valentines Day Week: फरवरी में मिलने और बिछड़ने का सिलसिला जारी रहता है. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मोहब्बत का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन इसके बाद Anti-Valentine Week शुरू हो जाता है. यह हफ्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए माना जाता है, जो किसी रिश्ते से बाहर निकल चुके हैं, ब्रेकअप के बाद खुद को संभालना चाहते हैं या जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं. इन दिनों को लोग मजाकिया अंदाज में भी मनाते हैं, लेकिन इसके पीछे का संदेश काफी गहरा होता है. हालांकि, कुछ लोग इस दिनों गलत रिश्ते से बाहर निकलते हैं और खुद को अहमियत को समझते हैं. अगर आपको इन दिनों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको यहां पर Kick Day से लेकर Breakup Day तक पूरा कैलेंडर आसानी से मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 20 फरवरी तक का पूरा कैलेंडर | Anti Valentines Day Week Dates And Day 

15 फरवरी को स्लैप डे- 14 फरवरी के बाद 15 फरवरी को स्लैप डे शुरू होता है. इस दिन का मतलब है कि लोग अपनी यादों से खराब लोगों को थप्पड़ मारकर बाहर निकाल दें. हालांकि, इसका मतलब लोगों को सच में थप्पड़ मारने से नहीं होता है.
16 फरवरी को किक डे- इसके बाद किक डे आता है जिसका मतलब होता है आप उस रिश्ते को लात मारे जो आपको परेशान करते हैं. साथ ही, उन आदतों गलत आदतें और बुरी यादों को किक मार दी जाए.
17 फरवरी को परफ्यूम डे- इस दिन का मतलब नई शुरुआत से है. यह दिन हमें बताता है कि अब आपको पॉजिटिव एनर्जी और फ्रेशनेस से जिंदगी जीने के बारे में सोचना चाहिए. लोग इस दिन खुद को या दोस्तों को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं और रिश्ते की नई शुरुआत करते हैं.
18 फरवरी को फ्लर्ट डे- यह दिन मौज मस्ती का होता है जो दो लोगों को एक दूसरे से जुड़ने का मौका देता है. यह दिन याद दिलाता है कि जिंदगी सिर्फ दुखों के लिए नहीं, बल्कि खुश रहने और खुद को एक्सप्रेस करने के लिए भी है.
19 फरवरी को कन्फेशन डे- इस दिन लोग अपने दिल की बात सामने रखते हैं. चाहे वह प्यार का इजहार हो, कोई अधूरी बात हो या सच्चाई स्वीकार करना… लोग Confession Day ईमानदारी से निभाते हैं और अपनी बात को रखते हैं.
20 फरवरी को मिसिंग डे- यह दिन किसी ना किसी को याद करने के लिए मनाया जाता है. हालांकि, यह नहीं कि वह एक्स ही हो, बल्कि कोई दोस्त, परिवार का सदस्य या कोई खास पल भी हो सकता है, जिसे आप याद कर रहे हों और प्यार का इजहार करते हैं.   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ