---विज्ञापन---

कम उम्र में जिम का जाना पड़ सकता है भारी! जानिए क्या होती है Gym जानें कि सही उम्र

Right Age To Join Gym: आज के वक्त में जिम जाने का नया ट्रेंड शुरू हो गया है, जहां कम उम्र के बच्चे जिनके शरीर में मांस भी कम दिखाई देता है, वह जिन जाकर भारी-भरकम इक्विपमेंट उठाने की कोशिश करते हैं. जिसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं किस उम्र में जिम जाना सही है.

---विज्ञापन---

Kitne Age Mein Gym Join Karein: आजकल कई युवा और किशोर फिट दिखने के लिए जिम जॉइन कर लेते हैं, कुछ लोग दोस्तों को देखकर या सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करते हैं, तो कुछ सिर्फ बॉडी दिखाने के लिए जिम जाते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि बहुत कम लोग जानते हैं कि जिम शुरू करने की सही उम्र क्या होती है. बिना सही जानकारी के कम उम्र में भारी वर्कआउट करने से शरीर के प्राकृतिक विकास पर असर पड़ सकता है, जिससे गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए फिटनेस की शुरुआत समझदारी और सही समय पर करना बेहद जरूरी माना जाता है. इसलिए हम आपको इस स्टोरी में कम उम्र में जिम करना कितना खतरनाक हो सकता है और कब से जिम करना सही है, इसके बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: डिनर के बाद खा लिए 1 चम्मच ये बीज तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नहीं खानी पड़ेगी दवा, डॉक्टर ना बताया

---विज्ञापन---

सही उम्र में जिम शुरू करने के फायदे

  • अगर सही उम्र और सही तरीके से जिम शुरू किया जाए तो इसके कई फायदे मिल सकते हैं:
  • मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की ताकत बढ़ती है.
  • नियमित एक्सरसाइज से वजन कंट्रोल में रहता है और फिटनेस बेहतर होती है.
  • नियमित जिम जाने से अनुशासन की आदत बनती है और लाइफस्टाइल हेल्दी होता है.
  • वर्कआउट से निकलने वाले हैप्पी हार्मोन तनाव और चिंता कम करने में मदद करते हैं.
  • सही तरीके से एक्सरसाइज करने से भविष्य में हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा कम हो सकता है.

जिम शुरू करने की सही उम्र क्या है

---विज्ञापन---

सामान्य जानकारी के अनुसार जिम शुरू करने की सही उम्र आमतौर पर 17 से 18 साल के बीच मानी जाती है. इस उम्र तक शरीर का विकास काफी हद तक हो चुका होता है और मसल ट्रेनिंग सुरक्षित मानी जाती है. हालांकि, एक्सपरेट्स का मानना है कि पहले बच्चों को जिम की बजाय आउटडोर खेल, योग, रनिंग और हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे शरीर का प्राकृतिक विकास बेहतर होता है और चोट का खतरा भी कम रहता है. ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है, इसलिए एक्सपर्ट की सलाह लेना हमेशा बेहतर रहता है.

जिम जाते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

---विज्ञापन---

अगर आप जिम शुरू कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. हमेशा ट्रेनर की देखरेख में ही वर्कआउट करें ताकि गलत एक्सरसाइज से चोट न लगे. वर्कआउट के साथ प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है, लेकिन इस कमी को पूरा करने के लिए केमिकल वाले पाउडर का इस्तेमास न करें. साथ ही शरीर को पर्याप्त आराम देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि मांसपेशियां आराम के दौरान ही मजबूत होती हैं. जल्दबाजी में भारी वजन उठाने की बजाय धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाना ही सुरक्षित और फायदेमंद तरीका माना जाता है.

यह भी पढ़ें: पतंजलि विश्वविद्यालय में शिक्षा का अनोखा मॉडल, यहां पढ़ाई के साथ योग, ध्यान और संस्कृति भी सिखाया जाता है

---विज्ञापन---

First published on: Apr 06, 2026 06:02 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola