Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

अप्रैल के महीने में देखना चाहते हैं बर्फ? इन जगहों पर हैं 80% चांसेज… आप भी कर सकते हैं एक्सप्लोर

Where Does It Snow in April: जिस हिसाब से मौसम चेंज हो रहा है, उस हिसाब से कई जगहों पर बर्फ पड़ने के 80 प्रतिशत चांसेज हैं. ऐसा अप्रैल के महीने में होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसलिए अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 4, 2026 15:17
Where Does It Snow in April
अप्रैल में देखना चाहती हैं बर्फ का नजारा? Image Credit- Freepik

April Mein Kaha Burf Padhti Hai: घूमने के शौकीन हमेशा नई जगहों की तलाश में रहते हैं. कभी अपने देश में घूमते हैं तो कभी कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में अगर आप गर्मी से बचने के लिए कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. वैसे तो आपको ठंडी वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ और सुकून से भरा मौसम आसानी से मिल जाएगा, लेकिन कुछ जगहों पर आपको बर्फ भी मिल सकती है. हालंकि, अप्रैल का महीना आते ही भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अपना असर दिखाने लगती है, लेकिन अगर आप बर्फबारी या बर्फ से ढके नज़ारे देखना चाहते हैं, तो भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां अभी भी बर्फ मिलने के 80% तक चांस रहते हैं. अगर आप समर वेकेशन से पहले एक शानदार ट्रिप प्लान चाहते हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बच्चों की पढ़ाई में अब मिलेगा संस्कारों का संगम, पतंजलि के साथ शास्त्रीय कलाओं से सज रहा शिक्षा का नया दौर

---विज्ञापन---

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग अप्रैल में घूमना आपके लिए बेस्ट हो सकता है, क्योंकि पिछले दिनों यहां पर भारी बर्फबारी हुई थी. अचानक हुई बर्फबारी की वजह से पर्यटकों को परेशानी भी हुई थी, लेकिन मजा बहुत आया. पिछले दिनों, यहां संदकफू और फलूट में 10 फीट तक बर्फबारी हुई थी. यहां की संस्कृति, लोकल फूड और लोगों की मेहमाननवाजी भी दिल जीत लेती है.

औली

आप उत्तराखंड की इस जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. अप्रैल में यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है, लेकिन जिस हिसाब से मौसम बदल रहा है तो यकीनन बर्फबारी की संभावना हो सकती है. बता दें, यह जगह शांत वातावरण और कम भीड़ वाली है, जहां से हिमालय के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. अगर आप सुकून की तलाश में हैं तो यह जगह एकदम परफेक्ट हो सकती है.

---विज्ञापन---

पिथौरागढ़

पहाड़ों से घिरी उत्तराखंड की इस जगह पर भी बर्फबारी की संभावना हो सकती है. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और खास अनुभव करना चाहते हैं तो यहां की बर्फबारी देखने का प्लान कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह को छोटा कश्मीर भी कहा जाता है. खास बात यह है कि यहां आने वाले पर्यटक ना सिर्फ इन नजारों का आनंद लेते हैं, बल्कि स्नोफॉल के बीच तस्वीरें भी करवाते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम

First published on: Apr 04, 2026 03:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.