---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कितनी है वैल्यू? जानिए भारतीय रुपये से कितना पीछे?

India Vs Pakistan Rupees: अंग्रेजों के जाने के बाद भारत और पाकिस्तान ने देश को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए बहुत काम किया, लेकिन आज दोनों देशों के बीच जमीन और आसमान का अंतर बन चुका है. आइए जानते हैं दोनों देशों में कितनी है 1 डॉलर की वैल्यू? और किसी करेंसी है ज्यादा मजबूत.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 9, 2026 15:21
Dollar Vs Pakistani Rupee
भारत और पाकिस्तान में कितना है 1 डॉलर?

विदेशी मुद्रा या ग्लोबल इकोनॉमी की जब भी बात आती है, तो सबसे पहले मन में डॉलर का ख्याल आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की करेंसी यानी पाकिस्तानी रुपया (PKR) डॉलर के मुकाबले आज कहां खड़ा है? अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि भारत और पाकिस्तान के रुपयों की कीमत में कितना अंतर है. आज के समय में करेंसी की वैल्यू सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उस देश की आर्थिक स्थिति का आइना होती है. आइए जानते हैं कहां खड़ा है पड़ोसी देश?

यह भी पढ़ें: भरपेट खाएं, चैन की नींद लें और घटाएं वजन! एक्सपर्ट ने बताए Weight Loss करने के आसान और असरदार टिप्स

---विज्ञापन---

डॉलर के सामने पाकिस्तानी रुपये का हाल

फरवरी 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की हालत काफी पतली नजर आती है. 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब 278 से 280 पाकिस्तानी रुपये के आसपास है. इसका मतलब यह है कि अगर किसी पाकिस्तानी नागरिक को एक डॉलर खरीदना है, तो उसे अपनी जेब से लगभग 280 रुपये खर्च करने होंगे. पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और विदेशी कर्ज के बोझ ने वहां की करेंसी को काफी कमजोर कर दिया है, जिससे आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ रहा है.

भारत और पाकिस्तान के रुपये में कितना है अंतर?

---विज्ञापन---

अगर हम दोनों देशों की करेंसी की तुलना करें, तो भारतीय रुपया (INR) पाकिस्तानी रुपये के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में है. वर्तमान में भारत का 1 रुपया, पाकिस्तान के लगभग 3.10 रुपये के बराबर है. यानी अगर आप भारत से 1000 रुपये लेकर पाकिस्तान जाते हैं, तो वहां उसकी वैल्यू 3000 रुपये से भी ज्यादा हो जाएगी.

भारत की स्थिति क्या है?

भारतीय रुपये की बात करें तो यह भी डॉलर के मुकाबले उतार-चढ़ाव से गुजरता रहता है, लेकिन इसकी स्थिति पाकिस्तानी रुपये से कई गुना बेहतर है. फरवरी 2026 में 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 90.50 से 90.71 रुपये के करीब चल रही है. भारत का बढ़ता विदेशी मुद्रा भंडार और मजबूत व्यापार नीतियां रुपये को ज्यादा गिरने से बचाए रखती हैं.

यह भी पढ़ें: आइब्रो के बाल जल्दी कैसे बढ़ाएं? जानिए कौन सा तेल लगाने पर भौहें हो जाएंगी घनी

First published on: Feb 09, 2026 03:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.