भरपेट खाएं, चैन की नींद लें और घटाएं वजन! एक्सपर्ट ने बताए Weight Loss करने के आसान और असरदार टिप्स

क्या आप भी अपने मोटापे से परेशान हो गए हैं और जल्दी फिट-हेल्थी होना चाहते हैं? आइए जानते हैं वह टिप्स जो आपको बिना ज्यादा मेहनत के मोटापे से राहत दिला सकते हैं.

Weight Loss Tips

वजन कैसे कम करें?

Easy Weight Loss Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है. गलत खानपान, घंटों बैठकर काम करना, तनाव और नींद की कमी धीरे-धीरे शरीर पर अपना असर दिखाने लगते हैं. मोटापा को अक्सर लोग सिर्फ दिखने के लिए अच्छा नहीं मानते, लेकिन यह जानना जरूरी है कि कई बीमारियों की जड़ भी यही मोटापा होता है. अक्सर लोग वजन कम करने के नाम पर खाना छोड़ देते हैं या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है. लेकिन सच्चाई यह है कि सही आदतें अपनाकर, भरपेट खाना खाकर भी वजन घटाया जा सकता है. जरूरत है सही जानकारी और संतुलित लाइफस्टाइल की.

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा वजन से शरीर बनता बीमारियों का घर

ज्यादा वजन होने से शरीर पर कई तरह के बुरे प्रभाव पड़ते हैं. मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और जोड़ों में दर्द का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा पेट और कमर पर जमा चर्बी हार्मोन असंतुलन का कारण भी बन सकती है. मोटापे के कारण कई बार ठीक से नींद नहीं आ पाती है, कम नींद और ज्यादा तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे फैट तेजी से जमा होने लगता है. मोटापे का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है और हर वक्त थकान बनी रहती है. इसलिए वजन को समय रहते कंट्रोल करना बहुत जरूरी है.

वजन घटाने के आसान और नेचुरल तरीके

विज्ञापन
  • पूरी नींद लें: रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद लेने से तनाव कम होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है.
  • माइंडफुल तरीके से खाएं: टीवी या मोबाइल देखते हुए खाने से बचें. धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाना खाने से पेट जल्दी भरता है.
  • छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें: छोटी प्लेट में खाना लेने से पोर्शन कंट्रोल होता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है.
  • डाइट में शामिल करें प्रोटीन: अंडे, दालें, नट्स और हरी सब्जियां भूख को कंट्रोल करती हैं और मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं.
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें: स्क्वाट्स, पुश-अप्स और हल्की वेट ट्रेनिंग से फैट बर्न तेज होता है और शरीर शेप में आता है.

इन तमाम टिप्स का अगर ख्याल रखें, तो आराम से वेट लॉस किया जा सकता है. जरूरत है बस सही जानकारी पर सही तरीके से अमल करने की.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ