इस 5 रुपए के पत्थर से झाइयां और झुर्रियां हो जाएंगी दूर, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा निखर जाएगा चेहरा

Pigmentation And Wrinkles: अगर आप भी चेहरे पर लगातार बढ़ती झुर्रियों और झाइयों से परेशान हैं तो यहां जानिए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी किस नुस्खे के बारे में बता रहे हैं. डॉ. सलीम जैदी ने बताया किस तरह झुर्रियों और झाइयों को दूर कर सकती है यह छोटी सी चीज.

Wrinkles and pigmentation

झुर्रियों और झाइयों को हटा सकती है यह एक चीज.

Skin Care Tips: चेहरे की अलग-अलग दिक्कतों का इलाज हमारे अपने ही घर में होता है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है. यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में डॉ. सलीम जैदी (Dr. Salim Zaidi) कहते हैं कि अगर आप भी अपने चेहरे को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए निखारना चाहते हैं, झुर्रियां और झाइयों (Jhaiyo) को दूर करना चाहते हैं तो घर की ही एक सस्ती सी चीज आपके काम आ सकती है. यह चीज है फिटकरी. मात्र 5 रुपए में मिलने वाली फिटकरी को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करके झाइयों, झुर्रियों और बेजान त्वचा की दिक्कत से बचा जा सकता है. यहां जानिए चेहरे पर किस-किस तरह से लगा सकते हैं फिटकरी.

विज्ञापन

झुर्रियों के लिए फिटकरी (Fitkari For Wrinkles)

झुर्रियों के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत होगी, पहली फिटकरी और दूसरा है ग्लिसरिन. मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर ग्लिसरिन और टाइटनिंग गुणों से भरपूर फिटकरी को मिलाकर लगाने पर स्किन की झुर्रियां (Jhurriya) कम होने लगती हैं. सबसे पहले फिटकरी को पीसें और आधा चम्मच फिटकरी के पाउडर को लेकर एक चम्मच ग्लिसरिन में मिला लें. अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मलें. इस मिश्रण को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

झाइयों के लिए फिटकरी (Fitkari For Pigmentation)

स्किन को निखारने के लिए एक छोटा चम्मच फिटकरी का पाउडर लेकर उसमें 1-2 चम्मच गुलाबजल लेकर अच्छे से मिला लें. इसे मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अब इसे हल्के हाथों से मलें और 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाने पर त्वचा निखर जाएगी और झाइयां भी कम होने लगेंगी.

विज्ञापन

स्किन इरिटेशन के लिए फिटकरी (Fitkari For Skin Irritation)

आधा चम्मच फिटकरी के पाउडर (Fitkari) में 2 चम्मच एलोवरा जैल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन की इरिटेशन कम होती है और स्किन को सूदिंग गुण मिलते हैं. इससे स्किन की इंफ्लेमेशन और खुजली भी दूर हो जाती है.

विज्ञापन

पैच टेस्ट जरूर करें

  • फिटकरी को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. पैच टेस्ट के लिए इसे पहले त्वचा पर कुछ देर लगाकर रखें. अगर किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है तब ही इसे पूरे चेहरे पर लगाएं.
  • सेंसिटिव स्किन के लोगों को फिटकरी के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए.
  • फिटकरी स्किन को ड्राई बनाती है. इसीलिए ड्राई स्किन के लोगों को अलर्ट रहकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए. इसे लगाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइज लगाकर रखें.
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको फिटकरी को बताई मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करना है. जरूरत से ज्यादा लगाने पर फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह भिगोए हुए चने खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसा प्रभाव डालता है Soaked Chana

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ