पाकिस्तान में फलों के दाम सुन उड़ जाएंगे होश, मंडी का VIDEO वायरल

पाकिस्तान की एक फल मंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फलों की ऊंची कीमतें लोगों को चौंका रही हैं.
केले, सेब और खजूर के दाम सुनकर महंगाई को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

पाकिस्तान में फलों के दाम सुन उड़ जाएंगे होश, मंडी का VIDEO वायरल
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की एक फल मंडी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भारतीय व्लॉगर बाजार में फलों के दाम पूछता नजर आता है. शुरुआत में सब कुछ सही लगता है, लेकिन जैसे ही दुकानदार कीमतें बताना शुरू करता है, व्लॉगर भी हैरान रह जाता है.

वीडियो में दुकानदार केले की अलग-अलग किस्मों के दाम 250 से 450 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बताता है. पपीते की कीमत करीब 400 रुपये किलो बताई जाती है. इसके बाद जब सेब का भाव पूछा जाता है तो वह 500 रुपये किलो बताया जाता है. माल्टा (संतरा) भी 250 से 450 रुपये किलो तक मिलता है.

Advertisment

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली कीमत खजूर की बताई गई, जो 1200 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो है. यह सुनकर व्लॉगर भी आश्चर्य हो जाता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

हालांकि ये कीमतें पाकिस्तानी मुद्रा में हैं, फिर भी लोगों का कहना है कि आम आदमी के लिए इतने महंगे फल खरीदना आसान नहीं होगा. कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि अगर फलों के दाम ऐसे हैं, तो बाकी जरूरी सामान की कीमतें कितनी होंगी.

यह वीडियो अब सिर्फ फलों के दाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के बीच महंगाई पर बहस का विषय बन गया है. लोग कह रहे हैं कि फल भले ही मीठे हों, लेकिन उनकी कीमत सुनकर किसी का भी स्वाद फीका पड़ सकता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ