---विज्ञापन---

आइब्रो के बाल जल्दी कैसे बढ़ाएं? जानिए कौन सा तेल लगाने पर भौहें हो जाएंगी घनी

How To Grow Eyebrow: अगर आपकी आइब्रो भी जरूरत से ज्यादा पतली है तो यहां जानिए आइब्रो पर क्या लगाने से आइब्रो की ग्रोथ बढ़ने लगती है. यहां बताई चीजें आइब्रो को घना बनाने में मददगार होती हैं.

---विज्ञापन---

Eyebrow Kaise Badhaye: आइब्रो अगर जरूरत से ज्यादा पतली हो तो पूरे चेहरे का लुक खराब कर देती हैं. वहीं, मोटी और घनी आइब्रो (Thick Eyebrow) को महिलाएं अपनी सहूलियत के हिसाब से शेप दे सकती हैं और सेट कर सकती हैं. लेकिन, ऐसी बहुत सी महिलाए हैं जो पतली आइब्रो से परेशान रहती हैं. आइब्रो की ग्रोथ हल्की हो तो उसपर पेंसिल चलाने पर भी आइब्रो नेचुरल नजर नहीं आती है. अगर आप भी पतली आइब्रो से परेशान हैं और चाहती हैं कि आइब्रो मोटी और घनी हो जाए तो यहां जानिए आइब्रो पर क्या लगाने से आइब्रो घनी होने लगती है और आइब्रो के बाल बढ़ने लगते हैं. यहां तेल समेत कुछ असरदार घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जो आपके लिए बेहद काम के साबित होंगे.

आइब्रो के बाल कैसे बढ़ाएं | How To Grow Eyebrow Hair

नारियल तेल – आइब्रो के बाल बढ़ाने में नारियल तेल काम आ सकता है. नारियल तेल हाइड्रेटिंग होता है और इसमें मौजूद फैटी एसिड्स हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं. इस तेल को हल्का गर्म करके आइब्रो पर मल सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैस्टर ऑयल – हेयर ग्रोथ में तेजी से असर दिखाता है कैस्टर ऑयल (Castor Oil). इस तेल को आइब्रो पर लगाकर मालिश करें और 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बाल घने होने लगते हैं.

मेथी का पेस्ट – पीले मेथी के दाने हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में मदद करते हैं. मेथी के दानों को रात के समय पीसकर सुबह इनका पेस्ट बना लें और फिर आइब्रो के बालों पर लगाकर 20 से 25 मिनट रखें और धोकर हटा लें. हेयर ग्रोथ होने में असर दिखता है.

---विज्ञापन---

ऑलिव ऑयल – आइब्रो के बाल बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ऑलिव ऑयल को रात के समय आइब्रो पर मलकर रखा जा सकता है और अगली सुबह धोकर साफ कर सकते हैं.

करी पत्ते का रस – करी पत्ते को पीसकर और निचोड़कर इसके रस को आइब्रो पर लगा सकते हैं. करी पत्ते के रस से आइब्रो की ग्रोथ अच्छी होने लगती है.

---विज्ञापन---

खानपान में शामिल करें ये चीजें

आइब्रो के बाल बढ़ाने के लिए सिर्फ बाहरी नुस्खे आजमाने से ही बात नहीं बनती है बल्कि ऐसी कुछ खाने-पीने की चीजें भी हैं जो अंदरूनी रूप से हेयर ग्रोथ में मदद करती हैं. अगर आप भौंहें घनी बनाना चाहते हैं तो अपने खानपान में ये चीजें जरूर शामिल करें –

---विज्ञापन---
  • आयरन से भरपूर चीजें
  • अंडे का पीला हिस्सा
  • किशमिश
  • मछली
  • पूर्ण अनाज

ना करें ओवर ग्रूमिंग

आइब्रो के बालों को जल्दी-जल्दी हटाना या ट्विजर या सिजर्स का हर दूसरे-तीसरे दिन इस्तेमाल करने पर आइब्रो के बाल आना रुक सकते हैं. इसके अलावा, आइब्रो पर हैवी प्रोडक्ट्स लगाने से परहेज करें.

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 09, 2026 01:15 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा को अपनी परफॉर्मेंस और सबसे ज्यादा नंबर जनरेटिंग स्टोरी के लिए वेल डन कार्ड्स मिल चुके हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. अपनी फिक्शन स्टोरी के लिए सीमा को 2 बार बेस्ट स्टोरी इन फिक्शन का अवॉर्ड मिला है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. इसी चलते सीमा को NDTV से रिवॉर्ड एंड रेकेग्निशन (एम्पलॉई ऑफ द मंथ) मिला है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. अपने कॉलेज के दिनों में सीमा कई सोसाइटीज से जुड़ी रही हैं और लिटररी सोसाइटी में प्रेसिडेंट की भूमिका निभा चुकी हैं. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. सीमा वर्क और पर्सनल लाइफ बैलेंस पर विश्वास करती हैं. जब वे काम नहीं कर रही होती हैं तो किताबें पढ़ना पसंद करती हैं या गाने सुन रही होती हैं. अपने बुकशेल्फ को फ्लॉन्ट करना और अपनी प्लेलिस्ट के लिए तारीफ सुनना सीमा को अच्छा लगता है. सीमा ट्रेवलिंग, फैमिली मूवी टाइम, अच्छी किताबें पढ़ना, कथक करना (जोकि वे सीख रही हैं) और अपने दोस्तों से घंटों लंबी बातें करना टॉप टियर एक्सपीरियंस मानती हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola