पति से छुपाकर रखी थी गुप्त बचत, सालों बाद निकाली तो रह गई सन्न Video Viral

सालों पहले पति से छिपाकर बचाए गए 500 और 1000 रुपये के नोट जब महिला को अलमारी से मिले तो खुशी पलभर में मायूसी में बदल गई. 2016 की नोटबंदी के बाद बंद हो चुके इन नोटों की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पति से छुपाकर रखी थी गुप्त बचत, सालों बाद निकाली तो रह गई सन्न Video Viral
विज्ञापन

जाहिर सी बात है आपकी मां ने भी कभी न कभी आपके पिता से छिपाकर कुछ पैसे अपने पास जरूर रखे होंगे जिसे काम आने पर आपकी मां ने घर के किसी काम पर लगाएं होंगे या तो पढ़ाई पर लगाएं होंगे. ऐसा ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब देखा जा रहा है. कहानी कुछ ऐसी है कि उसने कई साल पहले अपने पति से छिपाकर थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर अलग रख दिए थे. उसका इरादा था कि जरूरत पड़ने पर ये रकम काम आएगी. घर-गृहस्थी की भागदौड़ में वह यह बात भूल गई.

हाल ही में घर की सफाई के दौरान अलमारी के एक पुराने कोने से उसे वही छिपाए हुए नोट मिल गए. पहले तो वह खुश हो गई, मानो कोई पुराना खजाना हाथ लग गया हो. लेकिन जैसे ही उसने नोटों को ध्यान से देखा, उसकी खुशी पलभर में गायब हो गई.

Advertisment

दरअसल, वे सभी 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट थे, जो 2016 की नोटबंदी के बाद बंद हो चुके हैं. अब वे कानूनी रूप से इस्तेमाल नहीं किए जा सकते. यह समझते ही महिला के चेहरे पर मायूसी छा गई. वीडियो में वह सिर पकड़कर बैठी नजर आती है.

यह पूरा वाकया उसकी बेटी ने वीडियो में शेयर किया, जो अब इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सबक बता रहे हैं कि पैसे सुरक्षित जगह पर रखें, लेकिन समय-समय पर जांच भी जरूरी है, वरना मेहनत की बचत यूं ही बेकार हो सकती है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ