बिना अंडे का नाश्ते में बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी ऑमलेट, जानिए आसान हेल्दी ब्रेकफास्ट की सीक्रेट रेसिपी

Breakfast Tips: क्या आप भी नाश्ते में कुछ बढ़िया और नया ट्राई करना चाहते हैं, जो आपने आज से पहले कभी न खाया हो? इस स्टोरी में हम आपको एक आसान और टेस्टी नाश्ते की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो स्वादिष्ट भी होगा और हेल्दी भी.

Eggless Omelette Recipe

नाश्ते में बनाएं बिना अंडे का ऑमलेट.

विज्ञापन

Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है, इसलिए यह जरूरी है कि ब्रेकफास्ट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो. अक्सर लोग जल्दी में वही पुराना नाश्ता बना लेते हैं, जिससे बोरियत होने लगती है और मन भी कई बार चिड़चिड़ा हो जाता है. अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं और अंडा नहीं खाते, तो बिना अंडे का ऑमलेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह देखने में बिल्कुल ऑमलेट जैसा लगता है, लेकिन इसमें बेसन और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल होता है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि अगर आप किचन में नए हैं और कुछ आसाना स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आइए जानते हैं इस डिश की आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी करने से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, जवाब जानकर ही करें जिंदगी का फैसला

विज्ञापन

एगलेस ऑमलेट के लिए जरूरी चीजें

  • इस हेल्दी ब्रेकफास्ट को बनाने के लिए आपको चाहिए;
  • 1 कप बेसन (या चाहें तो सूजी भी ले सकते हैं).
  • 1 बारीक कटा प्याज.
  • 1 बारीक कटा टमाटर.
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी.
  • थोड़ा सा हरा धनिया.
  • स्वादानुसार नमक.
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी.
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • चुटकी भर जीरा.
  • जरूरत के अनुसार पानी.
  • 1 छोटा चम्मच तेल या बटर.

बिना अंडे का ऑमलेट बनाने की स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न बहुत पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  • अगर आप सूजी का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे पानी या थोड़ा दही मिलाकर कुछ मिनट के लिए रख दें, ताकि वह फूल जाए और ऑमलेट ज्यादा सॉफ्ट बने.
  • अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब्जियां बराबर फैली रहें.
  • चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या थोड़ा सा चीज डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं.
  • गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल या बटर लगाएं.
  • एक करछी घोल तवे पर डालें और गोल आकार में हल्का फैला दें.
  • मध्यम आंच पर 2-3 मिनट पकाएं. जब नीचे से सुनहरा होने हो जाए, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
  • जब दोनों तरफ से हल्का क्रिस्प और गोल्डन रंग आ जाए, तो प्लेट में निकाल लें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी बिना अंडे का ऑमलेट, जिसे आप चटनी आदि के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Holi Dinner Recipe: होली खेलने के बाद कुछ हल्का खाने का है मन? ट्राई करें वेजिटेबल दलिया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ