Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

किस विटामिन की कमी से चेहरे पर बार-बार आने लगते हैं पिंपल्स?

क्या आप भी बार-बार पिंपल के आने से परेशान हो गए हैं? अगर आप भी महंगे फेसवॉश, क्रीम और ट्रीटमेंट लेकर थक चुके हैं और इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं किस विटामिन की कमी से होती है ये समस्या और कैसे पाई जा सकती है राहत.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 2, 2026 11:57
Pimples Due To Vitamin Deficiency
पिंपल्स कैसे ठीक करें.

Pimples On Face Reason: चेहरे पर बार-बार पिंपल निकलना आज के समय में बहुत आम समस्या बन चुकी है. इसे रोकने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें फिर भी इससे राहत नहीं मिल पाती है. अक्सर लोग इसे सिर्फ ब्यूटी प्रॉब्लम समझने की गलती करते हैं. लेकिन कई बार यह पिंपल्स शरीर के अंदर चल रही पोषण की कमी और असंतुलन का संकेत भी देते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार बार-बार पिंपल आने की वजह अक्सर शरीर को जरूरी विटामिन्स का पूरा न मिलना होती है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप आसानी से इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

यह भी पढ़ें: क्या हीरा चाटने से सच में हो सकती है मौत? जवाब उड़ा देगा होश

---विज्ञापन---

विटामिन A की कमी से बढ़ते हैं पिंपल

वैसे तो पिंपल्स कई विटामिन की कमी से निकल सकते हैं, इसलिए हम आपको एक-एक करके इन विटामिन्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप किसी तरह के कंफ्यूजन में न रहें. इसमें सबसे पहले आता है विटामिन A, जो त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण और रिपेयर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. इसकी कमी होने पर त्वचा रूखी होने लगती है और रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स और मुंहासे निकलने लगते हैं. इसके अलावा, यह विटामिन त्वचा के ऑयल प्रोडक्शन को संतुलित रखने में भी मदद करता है.

विटामिन A की कमी से होने वाली दिक्कतें:

---विज्ञापन---
  • स्किन ड्राय और बेजान होना.
  • बार-बार पिंपल का निकलना.
  • दाग-धब्बों का देर से ठीक होना.
  • इस कमी को पूरा करने के लिए आप गाजर, पालक, शकरकंद, हरी सब्जियां और पपीता का सेवन कर सकते हैं, यह Vitamin A के अच्छे स्रोत हैं.

विटामिन B और C भी जरूरी

विटामिन B कॉम्प्लेक्स, खासकर B2, B3, B6 और B12 त्वचा को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. इनकी कमी से स्किन पर सूजन, रेडनेस और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है. खासतौर पर विटामिन B12 की कमी हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकती है, जिससे पिंपल्स ज्यादा निकलते हैं. वहीं बात करें विटामिन C की तो, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो त्वचा को अंदर से मजबूत करता है और पिंपल्स के दाग हल्के करने में मदद करता है. इन विटामिन्स की कमी पूरी करने के लिए आप साबुत अनाज, दालें, अंडे, दूध, आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद आदि का सेवन कर सकते हैं.

सही लाइफस्टाइल से मिलेगा ग्लोइंग फेस

इसके अलावा विटामिन D की कमी भी पिंपल्स की एक छुपी वजह मानी जाती है. यह त्वचा की सूजन कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है. इसकी कमी से एक्ने ज्यादा गंभीर हो सकता है. इसलिए आपको चाहिए कि आप रोज थोड़ी देर धूप में बैठें, दूध-दही और अंडे का सेवन करें, यह इस विटामिन की कमी को पूरी करने में फायदेमंद होते हैं.

ऐसे पाएं राहत

आखिर में यह समझना जरूरी है कि पिंपल्स सिर्फ बाहर से दिखने वाली समस्या नहीं हैं, बल्कि शरीर के अंदर पोषण की कमी का इशारा भी हो सकते हैं. संतुलित आहार, सही विटामिन्स और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर साफ, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है. हालांकि, आपके अंदर किस विटामिन की कमी है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है, इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि हर इंसान का शरीर अलग होता है और शरीर की जरूरत भी अलग होती हैं.

यह भी पढ़ें: Valentine’s Week 2026: 15 फरवरी से 20 फरवरी तक क्या-क्या है खास? यहां जानिए Kick Day से लेकर Breakup Day तक पूरा कैलेंडर  

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 02, 2026 11:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.