Vegetable Cheese Cheela: चीला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह नाश्ते में चीला के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है। वैसे तो चीला कई तरह से बनाया जाता है। चीला के कई प्रकार भी होते हैं। इनमें आलू चीला, मैदा चीला और बेसन चीला शामिल हैं।
इस खबर में हम आपके लिए वेजिटेबल चीज चीला लेकर आए हैं। ये बनाने में सरल होने के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। वेजिटेबल चीज चीला को आप पोष्टिक सब्जियों, चीज और मसालों की मदद से तैयार कर सकते हैं। अब हम आपके लिए वेजिटेबल चीज चीला बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट, स्नैक या फिर लंच में भी खा सकते हैं।
-
Vegetable Cheese Cheela बनाने का सामान?
वेजिटेबल चीज चीला बनाने के लिए आपको कम से कम 10 चीजों की जरूरत होगी। जब यह सभी चीजें आप इकट्ठा कर लेंगें तो चीला आसानी से बना सकते हैं।
-
वेजिटेबल चीज चीला बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1 कटोरी बेसन
- 1/2 कप प्याज कटा
- 1/2 कप टमाटर कटा
- 1/2 कप शिमला मिर्च कटी
- 1/2 कप गाजर कद्दूकस (वैकल्पिक)
- 1/2 कप मटर (वैकल्पिक)
- 1 क्यूब चीज़
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च
- 1/4 टी स्पून अजवाइन
- जरुरत के मुताबिक तेल
- स्वादानुसार नमक
वेजिटेबल चीज चीला कैसे बनाएं? (Vegetable Cheese Cheela Recipe)
- वेजिटेबल चीज चीला बनाने के लिए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- अब आप गाजर को कद्दूकस कर लें और मटर के दानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- इसके बाद आप एक मिक्सिंग बाउल में एक कटोरी बेसन डालें।
- इसमें लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
- इसके बाद इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर मिला लें।
- फिर इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए घोल बना लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा पर थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप एक कटोरी में घोल लेकर तवे के बीच में डालें और गोलाकार फैला लें।
- इसको दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद इसके ऊपर कद्दूकस चीज को अच्छी तरह से डालें।
- जब चीज अच्छी तरह से पिघल जाए तो आप चीले को मोड़कर एक प्लेट में निकाल लें।
- अब आपका टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल चीज़ चीला बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको चटनी और सॉस के साथ गर्मगर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
3 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
18 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
20 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
20 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
21 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
21 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
22 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines