Boyfriend Ke Liye Kya Banaye: वैलेंटाइन डे आमतौर पर कपल्स के लिए होता है. इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं. चारों तरफ रेड-हार्ट डेकोरेशन, गिफ्ट्स और डेट नाइट की बातें होती हुई नजर आती हैं. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करना चाहते हैं तो घर पर केक तैयार करना बेस्ट हो सकता है. बस आपको सही रेसिपी पता होनी चाहिए, क्योंकि केक का स्वाद जितना जरूरी है, उतनी ही अहम होती है उसकी फ्रॉस्टिंग. सही फ्रॉस्टिंग केक को सॉफ्ट, खूबसूरत और रिच बनाती है. आइए जानते हैं कौन-सी फ्रॉस्टिंग सबसे बेहतर है और घर पर परफेक्ट हार्ट केक कैसे तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर सिंगल लोग क्या करें? यहां जानिए खुद को कैसे कराएं स्पेशल फील
हार्ट केक के लिए सबसे अच्छी फ्रॉस्टिंग कौन-सी है?
अगर आप हल्का और कम मीठा केक चाहते हैं तो व्हिप्ड क्रीम बेस्ट ऑप्शन है. इसके बनाने के लिए आपको 1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम और 3 चम्मच पाउडर शुगर चाहिए होगी. बस हैंड बीटर की मदद से इसे फेंट लें.
हार्ट शेप केक की रेसिपी
सामग्री
- मैदा- 1 कप
- चीनी का पाउडर- आधा कप
- बटर- आधा कप
- दूध- आधा कप
- बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस- आधा छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बटर और चीनी को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. लगातार चलाते रहें और फ्लफी होने दें.
- अब इसमें मैदा धीरे-धीरे डालें और बाकी सूखी समग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- फिर मिश्रण में दूध डालकर स्मूथ बैटर बनाकर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें.
- इस दौरान ओवन को सेट करने के लिए रख दें और 180 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके बैटर को हार्ट शेप वाले केक स्टैंड में डालें.
- केक को 35 मिनट तक बेक करें और स्टिक की मदद से केक को चेक करें. अगर पक गया है तो बाहर निकाल लें.
- अगर आपके पास हार्ट मोल्ड नहीं है तो एक गोल और एक चौकोर केक बनाएं. गोल केक को आधा काटकर चौकोर केक के दोनों किनारों पर लगाएं.
इसे भी पढ़ें- इस Valentine Day पार्टनर को दें प्यारा सरप्राइज! घर पर बनाएं हार्ट शेप रवा इडली और करें प्यार भरी सुबह की शुरुआत