इस Valentine Day पार्टनर को दें प्यारा सरप्राइज! घर पर बनाएं हार्ट शेप रवा इडली और करें प्यार भरी सुबह की शुरुआत

Valentine Day 2026: आज वैलेंटाइन डे है, जिसे प्यार का दिन कहा जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ घूमते हैं, उन्हें प्रपोज करते हैं और अपने भविष्य की नई शुरुआत करते हैं. इस स्टोरी में हम आपको वैलेंटाइन डे स्पेशल ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जिसे बनाना बहुत आसान है, इसे बनाकर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं.

Valentine Day 2026 Breakfast Recipe

वैलेंटाइन डे पर नाश्ते में क्या सरप्राइज दें? (Image: AI)

Valentine Day 2026 Breakfast Ideas: वैलेंटाइन डे की सुबह अगर कुछ खास, सुंदर और दिल को छू लेने वाला परोसा जाए तो पूरा दिन यादगार बन सकता है. आज के दिन गुलाब और चॉकलेट के साथ-साथ एक प्यार से बना हुआ हेल्दी नाश्ता भी रिश्ते में मिठास घोल देता है. ऐसे में मुलायम इडली जब दिल के आकार में सामने आए तो, हर किसी के चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है. यह रेसिपी स्वाद, सेहत और खूबसूरती तीनों का शानदार मेल है. घर पर आसानी से बनने वाली यह डिश हल्की है, पचने में आसान है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो यह ब्रेकफास्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आसान चीजों से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता

इस प्यारी सी डिश को बनाने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
  • लगभग 250 ग्राम सूजी (रवा)
  • एक पैकेट ताजा दही
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • एक पाउच ईनो
  • एक चुटकी खाने वाला सोडा
  • कुछ कड़ी पत्ते
  • थोड़ा सा सरसों का तेल
  • आधी छोटी चम्मच राई
  • एक मध्यम आकार का चुकंदर, जिससे गुलाबी रंग मिलेगा

कैसे बनाएं दिल के आकार का इडली, जानिए स्टेप बाय स्टेप

  • सबसे पहले सूजी, दही और नमक को मिलाकर जरूरत के अनुसार पानी डालें और घोल को लगभग डेढ़ घंटे ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए.
  • इस बीच चुकंदर को काटकर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लें और बाद में इसे घोल में अच्छी तरह मिला दें.
  • अब एक पैन में तेल गरम करके राई और कड़ी पत्तों का तड़का तैयार करें और बैटर में डाल दें.
  • आखिर में ईनो और चुटकी भर सोडा मिलाकर हल्के हाथ से चलाएं.
  • अब आप इडली सांचे में तेल लगाकर उसमें बैटर भरें और करीब 15 मिनट स्टीम होने के लिए छोड़ दें.
  • जब वक्त पूरा हो जाए, तो इडली को ठंडा होने दें और फिर उसे निकालें.
  • अब इडली को दिल के आकार में अच्छे से काटें और नारियल चटनी के साथ प्यार से सर्व करें. इस तरह आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:Valentine’s Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ