---विज्ञापन---

गजब! दिल्ली का ये रेस्टोरेंट ‘मुफ्त’ में देता है गिफ्ट, खाना भी है लाजवाब

Tirupati Bavana Restaurant, Delhi: बर्थडे पार्टी में रिटर्न गिफ्ट मिलना तो आम बात है, लेकिन रेस्टोरेंट में आए हर ग्राहक को रिटर्न गिफ्ट देना, ये सुनने में जरूर अजीब लगता है। हालही में दिल्ली में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है, जहां हर एक ग्राहक को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दो खास चीजें दी जाती हैं। आइए जानते हैं उस रेस्टोरेंट के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Tirupati Bavana Restaurant, Delhi: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी रेस्टोरेंट या कैफे के खाने की क्वालिटी, डिफरेंट मेन्यू, खाने के स्वाद और वैरायटी को लेकर तो वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसे रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर लोगों को खाना तो बेस्ट क्वालिटी का मिलता ही है। साथ ही उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में ये रेस्टोरेंट कहां पर हैं और यहां क्या-क्या खास मिलता है?

ये भी पढ़ें- यहां खुला Vintage Theme Cafe, 90 के दशक के खाने से लेकर तरह-तरह की चीजों तक का लें मजा

---खबर नीचे जारी है---

Tirupati Bhavana रेस्टोरेंट कहां हैं?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Tirupati Bhavana नाम का एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट खुला है। यहां पर ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाना मिलता है। जैसे कि इडली, डोसा, सांभर, वड़ा और उत्तपम, जिसे खास तौर पर देसी घी से बनाया जाता है। इसके अलावा यहां की फिल्टर कॉफी भी लोगों के बीच इस समय लोकप्रिय बनी हुई है।

साउथ इंडियन फूड के अलावा यहां पर चाइनीज और इटालियन फूड भी मिलता है। इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर मिलने वाली सभी चीजों के प्राइस बहुत कम है यानी कि बजट फ्रेंडली हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manpreet Kaur | Lifestyle | Travel | Fashion (@manpreetokaur)

---खबर नीचे जारी है---

गिफ्ट में क्या-क्या दिया जाता है?

खाना खाने के बाद आप यहां पर फोटो क्लिक भी करवा सकते हैं। इसके लिए अलग से एक फोटो बूथ बनाया गया है। जहां पर आप अपने फोन से तो फोटो क्लिक करवा सकते ही हैं। इसी के साथ रेस्टोरेंट के लोग भी आपको फोटो क्लिक करते हैं, जिसकी कॉपी भी वह आपको गिफ्ट के तौर पर देते हैं। फोटो के साथ हर एक ग्राहक को फिश पॉट भी दिया जाता है, जिसमें 2 से 3 रंग-बिरंगी मछलियां होती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Noida में खुला पहला Car Cafe, जानें कीमत से लेकर सुविधाओं में Gurugram कैफे से कैसे अलग?

First published on: May 04, 2024 09:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola