लाल किले के पास शाम को कहां जाएं? 10 किमी के दायरे में हैं ये जगहें... आप भी करें एक्सप्लोर

Near Red Fort Places: सुबह पतंग उड़ाने के बाद शाम के वक्त अक्सर लोग घूमने निकल जाते हैं. ऐसे में अगर आप लाल किला के पास कहीं घूमने जा रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

Near Red Fort Places

जामा मस्जिद या पुरानी दिल्ली करें एक्सप्लोर. Image Credit- Freepik

Red Fort: दिल्ली में शाम के वक्त घूमने का अपना ही मजा है. आज तो वैसे ही 15 अगस्त है तो लाल किले के आसपास काफी रौनक रहती है. इसलिए घूमने में अलग ही मजा आता है और शायद ज्यादा लोग पतंगबाजी करने के बाद घूमने जाते ही हैं. अगर आप रेड फोर्ट के आसपास हैं और सोच रहे हैं कि यहां से थोड़ी दूरी पर कहां घूमने जाएं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. लाल किले से करीब 10 किलोमीटर के दायरे में इतिहास, बाजार, खान-पान और रात में जगमगाती दिल्ली का अलग-अलग रंग देखने को मिल सकता है. आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ प्लान बना सकते हैं. आइए इस लेख में लाल किले के पास की कुछ जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद या पुरानी दिल्ली 

लाल किले से कुछ ही दूरी पर जामा मस्जिद या पुरानी दिल्ली की मार्केट है. आप यहां पर खाने पीने के लिए जा सकते हैं. यहां का जायका पूरी दिल्ली में मशहूर है और पुरानी दिल्ली की वास्तुकला और बाजार अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं. जामा मस्जिद के आसपास मीना बाजार की तरफ भी जा सकते हैं. 

चांदनी चौक 

अगर आपको भीड़भाड़ वाले बाजार, पुरानी हवेलियां और दिल्ली का पारंपरिक स्वाद पसंद है तो शाम के समय चांदनी चौक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप इन गलियों में साइकिल या बाइक से जा सकते हैं. जामा मस्जिद से चांदनी चौक तक का इलाका पुरानी दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थलों और बाजारों से जुड़ा हुआ है. 

विज्ञापन

इंडिया गेट

अगर आपका मन शाम के बाद खुली जगह में घूमने और रोशनी से जगमगाती दिल्ली देखने का है. तो इंडिया गेट जा सकते हैं. यह लाल किले से लगभग 8 किलोमीटर के आसपास की दूरी पर पड़ता है, रात के समय यह रोशनी से जगमगा उठता है और आसपास के हरे-भरे लॉन शाम की सैर के लिए काफी फेमस हैं. 

बंगला साहिब 

आप बंगला साहिब एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह भी ज्यादा दूर नहीं है और यहां आपके दिमाग को बहुत ही शांत माहौल मिलेगा. आप कुछ देर यहां बैठकर अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं. हालांकि, ज्यादा रात में यह बंद हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ