बारिश में दिल्ली से एक दिन की ट्रिप, इन जगहों पर घूमकर शाम तक लौट सकते हैं

One Day Trip: अगर आप सुबह निकलकर शाम तक घर वापस लौटना चाहते हैं तो दमदमा लेक, सोहना और सुल्तानपुर जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. यकीनन एम दिन में ट्रिप बेस्ट रहेगा. 

Monsoon One Day Trip

दमदमा लेक जाने का प्लान करें. Image Credit- News24

विज्ञापन

Monsoon One Day Trip: बारिश का मौसम आते ही दिल्ली की भागदौड़ से दूर कहीं घूमने का मन करने लगता है. लेकिन अगर आपके पास सिर्फ एक दिन का समय है और रात तक घर लौटना चाहते हैं तो इसके लिए लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं हैं. दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां सुबह निकालकर दिनभर घूमने का मजा लिया जा सकता है और शाम तक वापस दिल्ली पहुंचा जा सकता है. खास बात यह है कि मानसून में हरियाली और झीलों का नजारा इन जगहों को और खूबसूरत बना देता है. आप ही इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, लेकिन बेस्ट होगा कि आप खुद की कार से जाएं. 

इसे भी पढ़ें- भिंडी की चिपचिपाहट कैसे करें दूर? सब्जी बनाने से पहले करें ये काम… स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा

विज्ञापन

दमदमा लेक

यह जगह दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है. इसलिए अगर आप दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो दमदमा लेक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह दिल्ली से करीब 55 किलोमीटर दूर है और अरावली की पहाड़ियों के बीच मौजूद है. बारिश के मौसम में आसपास की हरियाली और झील का नजारा काफी खूबसूरत लगता है. यहां बोटिंग, ट्रेकिंग और दूसरी आउटडोर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है. 

सोहना

दिल्ली से करीब 64 किलोमीटर दूर सोहना भी एक दिन की ट्रिप के लिए अच्छा ऑप्शन है. यह अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसा है. यहां का नजारा बहुत ही अलग है. खूबसूरती को निहारने के साथ यहां पर आपको प्राचीन शिव मंदिर और गर्म पानी के झरने भी देखने को मिलते हैं. मानसून में आसपास का वातावरण खास तौर पर हरा-भरा नजर आता है. 

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

यह भी दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है. अगर आपको प्रकृति और पक्षियों को देखना पसंद है तो सुल्तानपुर नेशनल पार्क जा सकते हैं. यह दिल्ली के आसपास ही स्थित है और बर्ड वॉचिंग के लिए जाना जाता है. बारिश के बाद आसपास की हरियाली के बीच समय बिताना आपको शहर की भीड़भाड़ से अलग एक्सपीरियंस देता है. 

विज्ञापन

नीमराना

अगर आप एक दिन में थोड़ा इतिहास और शाही माहौल देखना चाहते हैं तो नीमराना का प्लान बना सकते हैं. दिल्ली से इसकी दूरी करीब 120 किलोमीटर के आसपास है. यहां नीमराना फोर्ट पैलेस के अलावा बावड़ी और आसपास के ऐतिहासिक स्थल देखे जा सकते हैं. मानसून में किले और आसपास के नजारों का अलग ही सुंदर नजर आता है. 

फरीदाबाद का सूरजकुंड

दिल्ली से ज्यादा दूर गए बिना घूमना चाहते हैं तो सूरजकुंड भी ऑप्शन हो सकता है. यह जगह दिल्ली से करीब 38 किलोमीटर दूर है. यहां सूरजकुंड की झील और आसपास का क्षेत्र देखा जा सकता है. बारिश के मौसम में यहां थोड़ी देर प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए जा सकते हैं. 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

मानसून में डे-ट्रिप प्लान करते समय मौसम जरूर देख लें. तेज बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से या ट्रैफिक की वजह से वापसी में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए सुबह थोड़ा जल्दी निकलना बेहतर रहेगा. साथ ही छाता या रेनकोट, कपड़े और बाकी सामान भी साथ रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ