Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Gym जाते हैं तो गर्मियों में कभी ना करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने कहा हर जिम फ्रीक को पता होनी चाहिए ये बातें

Things To know If You Go To Gym: जिम जाने वाले अगर कुछ जरूरी बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो सेहत बिगड़ सकती है और त्वचा पर भी इसका असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए जिम जाने वालों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Apr 7, 2026 13:43
Gym mistakes
जिम जाते हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल. Image Credits

Gym Mistakes: गर्मियों के मौसम में जिम जाने वालों के लिए स्ट्रगल थोड़ा सा बढ़ जाता है. एक्सराइज करने से जरूरत से ज्यादा पसीना आता है जिससे शरीर से बदबू आती है और अत्यधिक गर्मी से सेहत के बिगड़ने का खतरा रहता है. ऐसे में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विक्रांत खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि जिम जाने वालों को किन जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए. खासतौर से गर्मियों में जिम जान वाले लोगों को ये 3 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए. इनसे ना सिर्फ व्यक्ति बीमार पड़ सकता है बल्कि किसी फंगल इंफेक्शन का शिकार भी होता है. चलिए, डॉक्टर से ही जानें कौन सी हैं वो गलतियां जो जिम जाने वालों (Gym Freaks) को नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – डिनर के बाद खा लिए 1 चम्मच ये बीज तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए नहीं खानी पड़ेगी दवा, डॉक्टर ना बताया

---विज्ञापन---

जिम जाने वालों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

सिर्फ पानी पीना

डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है. जब आपको पसीने आते हैं तो आपके शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं. ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स पाउडर या ORS लें.

---विज्ञापन---

दोपहर में इंटेंस वर्काउट करना

गर्मियों में दूसरी सबसे बड़ी गलती होती है दोपहर में इंटेंस वर्काउट (Intense Workout) करना. दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर होती है और ऐसे में अगर इंटेंस वर्काउट किया जाए तो इससे डिहाइड्रेशन होती है और दिल पर असर पड़ता है. इसीलिए गर्मियों में सुबह या फिर शाम के समय ही वर्काउट करना चाहिए.

जिम के कपड़ों और टूल्स को गंदा रखना

डॉक्टर बताते हैं कि गर्मियों में बैक्टीरियल और फंगल ग्रोथ बहुत होती है जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसीलिए गर्मियों में अपने जिम के कपड़ों को रोजाना धोना जरूरी है. साथ ही इस्तेमाल के बाद जिम के टूल्स की सफाई की जानी भी जरूरी होती है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • जिम से आने के बाद नहाना जरूरी है. नहाने से पसीना और बैक्टीरिया शरीर से दूर हो जाते हैं और पसीने की बदबू भी नहीं आती है.
  • अपने खान-पान पर खास ध्यान दें. बिना कुछ खाए जिम जाना या बहुत ज्यादा खाकर जिम जाने से परहेज करें. गर्मियों में पेट भी जल्दी खराब होता है इसीलिए ध्यान रखना जरूरी है.
  • वॉर्म अप और कूल-डाउन कभी स्किप ना करें. जितना जिम में वर्काउट करना जरूरी होता है उतना ही जरूरी वॉर्म अप और कूल-डाउन भी है.
  • अपने दर्द को कभी इग्नोर ना करें. अगर किसी एक्सरसाइज को करते हुए दर्द होने लगे तो रुक जाएं.
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से परहेज करें क्योंकि इनसे पेट फूलने और एसिडिटी होने की दिक्कत हो सकती है.
  • डेयरी प्रोडक्ट्स के बहुत ज्यादा सेवन से परहेज करें. जिम जाने वालों में यह डिस्कम्फर्ट और दस्त की वजह बनता है.

यह भी पढ़ें – नाखूनों पर ये 5 निशान देते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 07, 2026 01:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.