हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Suji Ki Roti Recipe: इस तरह से बनाएं नरम और फूली हुई सूजी की रोटी, जानें आसान विधि

विज्ञापन
Suji Ki Roti Recipe

Suji Ki Roti Recipe: भारतीय खाने में एक ही चीज से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। हर खाने का अपना एक अलग स्वाद होता हैं। इन्हीं में से एक है सूजी, जिससे कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। जैसे- हलवा, उपमा या डोसा लेकिन क्या आपने कभी सूजी से बनी रोटी खाई हैं।

जी हां, सूजी की रोटी। ये एक ऐसा आहार है, जो बेहद आसानी से पच जाता है और पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से ये दूर रखता है। साथ ही इससे वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि सूजी की रोटी को कैसे बनाते हैं।

सूजी की रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

सूजी 1 कप, चावल का आटा 1 कप, नमक आधा चम्मच, तेल 1 चम्मच, पानी 1 कप

विज्ञापन

सूजी की रोटी बनाने की विधि

सूजी की रोटी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेना हैं। इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से सूजी का आटा लें लें और फिर इसमें चावल का आटा भी छान लें। इसके बाद इसमें नमक डाल लें और थोड़ा सा तेल डाल लें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।

इसके बाद इसमें जरूरत के मुताबिक गरम पानी डालें और फिर आटा गूंथ लें। इसके बाद रोटी बनाने के लिए लोई बनाएं और हाथों में थोड़ा सा आटा लगाकर लोई को बड़ा कर लें। इसके बाद इसे पूरा रोटी की तरह बना लें और रोटी का आकार दें।

विज्ञापन

इसके बाद एक नॉन स्टिक तवा लें और फिर इस पर रोटी को अच्छी तरह से फैला दें। इसके बाद रोटी को दोनों तरफ से अच्छ से सेंक लें और फिर इसके बाद आपकी सूजी से बनी रोटी एकदम तैयार है। इसके बाद आपक इसे सब्जी या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola