Stuffed Oats Chilla Recipe: सुबह-सुबह अगर आप कुछ प्रॉटिन युक्त नाश्ता करना चाहते हैं तो ऑट्स चीला एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पूरे दिन खुद को फुल-फील रखने के लिए आप स्टफड चीला (Stuffed Oats Chilla Recipe in Hindi) खा सकते हैं। स्टफड ऑट्स चीला का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी भी आ जाता है लेकिन जब बात बनाने की आती है तो पसीना भी आ जाता है।
चीले को स्टफिंग करके बनाने से ज्यादातर लोग पीछे हटते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनके लिए स्टफिंग वाला ऑट्स चीला (How to Make Stuffed Oats Chilla Recipe) बनाना एक बड़ा टास्क है तो आइए आपको इसकी एक आसान रेसिपी बताते हैं। स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को जानकर आप बड़ी आसानी से स्टफड चीला बना सकेंगे। आइए बनाने की विधि जानते हैं।
और पढ़िए – Instant Set Dosa Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें डोसा, बनाने की विधि है बेहद आसान
पहले तैयार करें स्टफिंग
Stuffed Oats Chilla बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग को तैयार करना जरूरी है। इसके लिए एक बर्तन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसके बाद चुटकी भर हल्दी पाउडर, गरम मसाला, हींग, प्याज़, टमाटर डालकर आधा मिनिट तक भूनें। आप स्वाद के लिए हरे मटर, आलू, नमक और मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। इन सभी को अब लगभग 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद ठंडा होने के लिए साइड रख दें। इस तरह से ऑट्स चीला के लिए स्टफिंग तैयार हो जाएगी।
ऐसे बनाएं चीला के लिए मिश्रण
स्टफिंग के बाद चीला के लिए भी मिश्रण तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, हींग, धनिया, हल्दी पाउडर, पिसा हुआ ओट्स, तेल, पानी और नमक डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस तरह से चीला बनाने के लिए गाढ़ घोल तैयार कर लें।
Stuffed Oats Chilla Recipe
- एक नॉन स्टिक पैन में हल्का तेल गर्म करने के लिए गैस पर रखें।
- इसके बाद पैन में चीले का मिश्रण गोल आकार बनाते हुए डालें।
- जब नीचे की तरफ से चीला पक जाए तो उस पलट कर दूसरी ओर से पकाएं।
- दोनों तरफ से चीला पकाने के बाद उसमें बनाई हुई स्टफिंग को रखें।
- स्टफिंग डालने के बाद चीला को मोड़कर पैन से निकाल लें।
- इस आसान विधि को अपनाकर स्टफड ऑट्स चीला तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
3 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
9 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
10 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines