हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Soybean Cutlet Recipe: वेट लॉस के दौरान बेस्ट स्नैक ऑप्शन है चटपटे सोयाबीन कटलेट, नोट करें रेसिपी

विज्ञापन

Soybean Cutlet Recipe In Hindi: सोयाबीन प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसकी मदद से लोग कई तरह की डिशेज जैसे- आलू-सोयाबीन, सोया चाप या सोया पुलाब आदि बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोयाबीन कटलेट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सोयाबीन कटलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। सोयाबीन कटलेट स्वाद में बेहद चटपटे और क्रिस्पी लगते हैं। ये वजन घटाने में बेहद मददगार होते हैं इसलिए इनको आप वेट लॉस के दौरान बेझिझक बनाकर खा सकते हैं। इनको आप ब्रेकफास्ट और स्नैक दोनों में झटपट तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सोयाबीन कटलेट (Soybean Cutlet Recipe) बनाने की रेसिपी-

सोयाबीन कटलेट बनाने की सामग्री-

  • 2 कप सोयाबीन (भिगोया हुआ),
  • 1 आलू उबला हुआ
  • 1 कप ब्रेड चूरा
  • 1/2 प्याज बारीक़ कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
  • 1 कप तेल
  • 3 चम्मच बेसन

अभी पढ़ें – Large Bread Pizza Recipe: मिड वीक में फैमिली ब्रंच में बनाएं रेस्टॉरेंट स्टाइल लार्ज ब्रेड पिज्ज़ा, फॉलो करें रेसिपी

सोयाबीन कटलेट बनाने की रेसिपी- (Soybean Cutlet Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें।
  • फिर आप सोयाबीन को मिक्सी में डालें और दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप सोया पेस्ट को मैश आलू में डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इसमें लहसुन-अदरक पेस्ट, नमक, हल्दी, मिर्च और प्याज डालकर मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर बना लें।
  • फिर आप इस मिक्चर के कटलेट की शेप बनाकर तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल को डालकर गर्म कर लें।
  • फिर आप कटलेट को ब्रेड के चूरे में अच्छी तरह से लपेट लें।
  • इसके बाद आप इसको गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपके चटपटे और क्रिस्पी सोयाबीन कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola