करोड़पति ब्रायन जॉनसन ने दिए गहरी नींद के लिए 5 बेहतरीन टिप्स, बिस्तर पकड़ते ही नींद कहेगी 'आ, लग जा गले

Sleeping Tips: नींद हर इंसान के लिए जरूरी होती है। ब्रायन जॉनसन ने एक्स पर गहरी नींद के लिए 5 टिप्स दिए हैं, जिनमें आराम करने की दिनचर्या, नियमित सोने का समय और कैफीन का सेवन कम करना भी शामिल है।

best sleeping tips

फोटो क्रेडिट-freepik

Sleeping Tips: नींद हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। अगर आप रोजाना कम घंटे सोएंगे या अच्छी नींद नहीं लेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से आप तुरंत मौसमी बीमारियों तथा कई बार गंभीर से गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। 47 साल के टेक करोड़पति ब्रायन जॉनसन अपनी उम्र को कम करने और अपने शरीर को ‘बायो-हैकिंग’ करके अपने आप का एक बेस्ट वर्जिन पेश करने के लिए लाखों रुपये भी खर्च करते हैं। इसमें अच्छा आहार, कसरत, अच्छी दिनचर्या रखना और बढ़िया नींद वाली लाइफस्टाइल को फॉलो करना पड़ता है।

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए बेहतरीन टिप्स

1. नींद का समय- अच्छी नींद का सही समय स्लीपिंग साइकिल का पहला फेज है। ब्रायन के अनुसार, इस फेज में आपको अपनी नींद का बेस्ट वर्जिन मिलता है, जो सोने के लिए सबसे सही नींद का टाइम होता है।

विज्ञापन

2. खाने का सही समय- ब्रायन बताते हैं कि व्यक्ति को दिन का अंतिम भोजन सोने से कम से कम 2 घंटे पहले ही खा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर खाने का सही से पाचन नहीं हुआ, तो भी इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

3. किताबें पढ़ें- सोने से पहले या आपके डेली रुटीन में किताबों का महत्व भी जरूरी है। अगर आप गहरी नींद चाहते हैं, तो पढ़ने और सीखने की आदत भी डालें, जिससे दिमागी एक्टिविटी भी चलती रहे।

best sleeping tips

फोटो क्रेडिट-freepik

विज्ञापन

4. लाइट का सही चुनाव- अच्छी नींद और रात को सोने के लिए बेडरूम्स की लाइट पर भी फोकस करने की जरूरत है, क्योंकि तेज या गाढ़े रंगों की लाइट से भी नींद के हार्मोन्स प्रभावित होते हैं। ब्रायन बताते हैं कि आपको सोने से 2 घंटे पहले ही हल्की रोशनी की लाइटों में रहना चाहिए। साथ ही, बेडरूम में गहरे रंग की लाइट का इस्तेमाल करने से भी परहेज करें।

5. कैफीन इनटेक- ब्रायन कहते हैं कि नींद को कैफीन भी प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए आपको 12 घंटे पहले ही कॉफी, चाय या शराब जैसी ड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, खुद के शरीर को सोने से पहले तैयार करें। अगर आप नींद का लक्ष्य तय करते हैं, तो भी बढ़िया नींद आती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ