घर पर कैसे बनाएं मार्केट जैसी क्रिस्पी साबूदाना टिक्की? न चिपकेगी, न ज्यादा तेल पिएगी, जानिए आसान रेसिपी

Sabudana Tikki Ko Crispy Kaise Banaye: क्या आप भी घर बैठे क्रिस्पी साबूदाना टिक्की का मजा उठाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि उसे कैसे बनाया जाए? आइए आपको सिखाते हैं आसान साबूदाना टिक्की की रेसिपी.

How To Make Crispy Sabudana Tikki At Home

घर पर कैसे बनाएं साबूदाना टिक्की? (Image: AI)

विज्ञापन

शाम के समय जब हल्की भूख लगती है, तो कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने का मन जरूर करता है. ऐसे में साबूदाना टिक्की एक शानदार स्नैक साबित हो सकती है. लेकिन कई लोग शिकायत करते हैं कि घर पर टिक्की बनाते समय वह या तो कड़ाही में टूट जाती है या फिर बहुत ज्यादा तेल सोख लेती है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं. लेकिन अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको ऐसे आसान तरीके से टिक्की बनाना सिखाएंगे, जो न ज्यादा तेल पिएगी और न ही उसका स्वाद बिगड़ेगा.

यह भी पढ़ें: घमौरियों के दानों से घिर गई है पीठ, तो यहां जानिए क्या लगाने पर दूर हो जाएंगी Prickly Heat

विज्ञापन

साबूदाना टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री

परफेक्ट टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • 1 कप साबूदाना (अच्छी तरह भिगोया हुआ)
  • 2-3 उबले और मैश किए हुए आलू.
  • आधा कप भुनी हुई दरदरी मूंगफली.
  • 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • 1 छोटा चम्मच जीरा.
  • स्वादानुसार सेंधा नमक.
  • 1 चम्मच नींबू का रस.
  • तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल.

साबूदाना टिक्की बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी टिक्की परफेक्ट बने तो इन आसान स्टेप्स को जरूर फॉलो करें:
  • साबूदाना को पहले 2-3 बार धोकर सिर्फ जरूरत भर पानी में 4-5 घंटे या रातभर भिगो दें.
  • जब साबूदाना फूल जाए तो उसमें मैश आलू, मूंगफली और बाकी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • मिश्रण को हाथ से गूंथकर मुलायम डो जैसा तैयार करें.
  • हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर गोल और चपटी टिक्की बना लें.
  • कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें.
  • टिक्की डालने के बाद तुरंत न पलटें, पहले एक तरफ से क्रिस्पी होने दें फिर पलटें.
  • जब दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन क्रिस्पी हो जाए, तो उसका कड़ाही से निकाल लें. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट स्नैक.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्वादिष्ट सोया-अंडा चीला, सेहत और टेस्ट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ