घर पर बनाएं स्वादिष्ट सोया-अंडा चीला, सेहत और टेस्ट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसका स्वाद एक नंबर हो और वह हेल्दी भी हो? आइए जानते हैं एक नई डिश सोया-अंडा चीला के बारे में, जिसे बनाना भी आसान है और यह जल्दी भी बन जाता है.

Soya Egg Cheela Recipe

नाश्ते में क्या बनाएं जो पौष्टिक भी हो और टेस्टी भी.

High Protein Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की ऊर्जा और सेहत को तय करता है. अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक और हल्के भोजन से हो जाए तो शरीर पूरे दिन एक्टिव महसूस करता है. आजकल लोग ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बन जाए, पेट को लंबे समय तक भरा रखे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे. ऐसे में सोया और अंडे से तैयार किया गया सोया-अंडा चीला एक शानदार विकल्प बन सकता है. यह डिश उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं. सोया और अंडे का कॉम्बिनेशन न सिर्फ हेल्दी है बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है, तो आइए जानते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये हेल्दी डिश?

विज्ञापन
विज्ञापन

सोया-अंडा चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 100 ग्राम सोया चंक्स.
  • 2 ताजे अंडे.
  • 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ).
  • 50 ग्राम गाजर (बारीक कटी हुई).
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई).
  • थोड़ा सा अदरक और लहसुन.
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर.
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर.
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला.
  • कुछ करी पत्ते या हरा धनिया.
  • 1-2 चम्मच बेसन (मिश्रण को बांधने के लिए).
  • सेंकने के लिए तेल

घर पर कैसे तैयार करें ये पौष्टिक नाश्ता?

विज्ञापन
  • सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं, फिर पानी निकालकर हल्का सा मैश कर लें.
  • इसके बाद मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर एक हल्का पेस्ट तैयार करें.
  • अब एक बड़े बाउल में उबले हुए सोया चंक्स डालें और उसमें दो अंडे फोड़कर अच्छी तरह मिला दें.
  • फिर इसमें प्याज, गाजर, तैयार किया हुआ पेस्ट, बेसन और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए.
  • अब गैस पर तवा या पैन गरम करें और उसमें थोड़ा तेल लगाएं.
  • तैयार मिश्रण को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें और धीमी आंच पर पकाएं.
  • जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.
  • जब दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा रंग आ जाए तो आपका हेल्दी सोया-अंडा चीला तैयार है.
  • तैयार सोया-अंडा चीला को आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरम-गरम परोसें सकते हैं और पौष्टिक नाश्ते का आनंद लें.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर है खतरे में, जानिए बचाव के आसान तरीके

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ