विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

Vitamin B-12: शरीर को तरह-तरह के पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है ताकि स्वस्थ रह सके, लेकिन विटामिन बी-12 ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से न सिर्फ इंसान बीमार बल्कि जान को भी जोखिम में डाल सकता है। इसके कम होने के क्या कारण हो सकते हैं? आइए जानते हैं।

Vitamin b-12 foods

फोटो क्रेडिट- Meta AI

Vitamin B-12: विटामिनों का किंग अगर किसी को कहा जाए, तो वह शायद विटामिन बी-12 ही होगा क्योंकि यह तत्व शरीर से जितना कम होता जाएगा, आप उतने कमजोर और बीमार होते जाएंगे। विटामिन बी-12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स होती हैं, इस विटामिन के कम होने से खून का विकास नहीं हो पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है, हीमोग्लोबिन कम हो सकता है और प्लेटलेट काउंट भी कम होता है। विटामिन बी-12 की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों का भी विकास नहीं हो पाता है। हालांकि, अब लोग इस विटामिन की बीमारियों और संकेतों के बारे में तो जानने लगे हैं लेकिन यह विटामिन शरीर से कम क्यों होता है, इस बारे में जानना भी जरूरी है ताकि जो लोग हेल्दी हैं, वे कोई ऐसी गलती न कर दें कि उन्हें भी इस डेफिशियेंसी से गुजरना पड़े।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 कम होने के कारण

1. पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं

विज्ञापन

अगर आप हमेशा पेट की बीमारियों, जैसे गैस्ट्राइटिस, सीलिएक डिजीज या क्रोनिक डिजीज से पीड़ित रहते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। इसके पीछे वजह यह है कि इन बीमारियों में लोग जो दवाएं लेते हैं, उनके साइड-इफेक्ट्स से शरीर में विटामिन बी-12 का अवशोषण बाधिता होत है।

2. एंटी-एसिड या एसिडिटी की दवाएं

विज्ञापन

जो लोग एंटी-एसिड वाली दवाएं, जो पेट के एसिड को कम करने में मदद करती हैं, का सेवन करते हैं, वे भी इस विटामिन की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसा लंबे समय तक इन मेडिसिन को लेने पर होता है।

विज्ञापन

3. शराब का अत्यधिक सेवन

जो लोग अत्यधिक मात्रा में शराब पीते हैं, उनके शरीर में भी विटामिन की कमी होना तय है। शराब पेट की परत को नुकसान पहुंचाती है और यह विटामिन बी-12 के अवशोषण में बाधा डालती है।

विज्ञापन

4. उम्र बढ़ने के साथ कमी होना

कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के साथ पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे विटामिन बी-12 का शरीर में बनने का प्रोसेस स्लो हो जाता है।

विज्ञापन
Vitamin b-12 foods

फोटो क्रेडिट- Meta AI

5. आयरन

विज्ञापन

शरीर में आयरन की कमी होने से भी विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब आपकी डाइट में आयरन वाले फूड्स कम होते हैं। विटामिन बी-12 के लिए आयरन की मात्रा भी शरीर में पर्याप्त होना जरूरी है।

विटामिन बी-12 के लिए क्या खाएं?

इस विटामिन की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं। पालक, चुकंदर और ब्रोकोली जैसी सब्जियां भी इस विटामिन का सोर्स हैं। सेब, केला, अमरूद और संतरे जैसे फलों समेत ड्राई-फ्रूट्स भी विटामिन बी-12 के लिए खाए जा सकते हैं। अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन, अंडे और मछली का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे, अगर आपके शरीर में इस तत्व की कमी ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और सही उपचार करवाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ