Skin Care Tips: मुंहासा स्किन से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिससे आज के समय में सभी परेशान हैं। कई बार हम केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर इस समस्या को और भी बढ़ा लेते है। ऐसे में आपकी स्किन के लिए घरेलू इलाज फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आपकी स्किन नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आपकी स्किन का ग्लो और नेचुरल ऑयल को बरकरार रखने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आप किन-किन तरीकों से मुंहासे को कम कर सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा के पौधे से प्राप्त जेल को त्वचा को मुंहासों से आराम दिलाता है। एलोवेरा सनबर्न त्वचा के छोटे-मोटे घावों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह लाल, जलन वाले मुंहासों को कम करता है।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी पीते हैं गलत तरीके से पानी? जानें सही समय और तरीका
सेब का सिरका
सेब साइडर सिरका को मुंहासों सहित कई समस्या को नेचुरल तरीके से कम करता है। सेब के सिरके को मुंहासे रामबाण इलाज माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी स्किन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। कई फेस केयर प्रोडक्ट में भी ग्रीन टी का अर्क होता है। ग्रीन टी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को मुंहासे दूर रखने में मदद करते हैं।
शहद
कच्चे और बिना प्रोसेस किए शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के घाव को भरने में मदद करता है। शहद को आप कई तरीको से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, जैसे कि कच्चे दूध के साथ मिलाकर या फिर हल्दी के साथ पेस्ट बना कर।
गंधक शहद ग्रीन टी
गंधक स्किन के लिए काफी प्रभावी इलाज माना जाता है। ये स्किन को सोफ्ट बनाने के साथ-साथ मुंहासे छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन पर मौजूद धूल-मिट्टी को साफ कर त्वचा के ग्लोइंग बनाता है।
ये भी पढ़ें- कौन-सा डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा फायदेमंद? जानिए
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 hr agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
2 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
4 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
19 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines