Home Fragrance Tips: केमिकल वाले रूम फ्रेशनर छोड़ें, घर को महकाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप घर को महकाने के लिए बाहर के रूम फ्रेशनर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. यहां पर नेचुरल तरीके से कमरे में खुशबू फैलाने के तरीके बताए गए हैं.

घर में कदम रखते ही अगर अच्छी खुशबू आए तो मन अपने आप खुश हो जाता है. यही वजह है कि कई लोग घर को महकाने के लिए रूम फ्रेशनर और खुशबूदार स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कुछ प्रोडक्ट्स में मौजूद खुशबू वाले केमिकल लोगों को सिरदर्द, छींक या सांस से जुड़ी परेशानी दे सकते हैं. ऐसे में घर को महकाने के लिए आप नेचुरल तरीके अपना सकते हैं, जिसमें से 5 आसान तरीके हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
नींबू और संतरे के छिलकों का करें इस्तेमाल
2 / 6नींबू और संतरे के छिलकों में ऐसी खुशबू होती है जो फ्रेश रहने का एहसास दिलाती है. आप इन छिलकों को पानी में डालकर कुछ देर हल्की आंच पर पका सकते हैं. इस दौरान दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा भी डाला जा सकता है.
फ्रेश फूलों से महकाएं घर
3 / 6घर को खुशबूदार बनाने के लिए फ्रेश फूलों का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा ऑप्शन है. गुलाब, चमेली और रजनीगंधा जैसे फूल खुशबू के लिए जाने जाते हैं. आप फूलों को साफ फूलदान में सजाकर लिविंग रूम, बेडरूम या एंट्री गेट के पास रख सकते हैं. हालांकि, इन फूलों को आपको हर हफ्ते बदलना होगा.
दालचीनी और लौंग से पाएं अच्छी खुशबू
4 / 6दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि घर में मसालों जैसी गर्म और सुकून देने वाली खुशबू लाने के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए एक पैन में पानी लें और उसमें दालचीनी का टुकड़ा और कुछ लौंग डालकर हल्की आंच पर पकाएं. अब इसे बोतल में डालकर इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- Delhi Ramleela 2026: दिल्ली में कहां-कहां हो रही है भव्य रामलीला? यहां देखें मशहूर जगहों की पूरी लिस्ट
खुशबूदार पौधे आएंगे काम
5 / 6अगर आप घर में नेचुरल खुशबू चाहते हैं तो खुशबूदार पौधे लगाए जा सकते हैं. पुदीना, तुलसी और रोजमेरी जैसे पौधे अपनी पत्तियों की खास महक के लिए जाने जाते हैं. इन्हें बालकनी, खिड़की या ऐसी जगह रखा जा सकता है, जहां पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार रोशनी मिले.
घर की सफाई और वेंटिलेशन का रखें ध्यान
6 / 6घर में अच्छी खुशबू बनाए रखने का सबसे आसान तरीका साफ-सफाई और फ्रेश हवा है. कई बार घर में आने वाली बदबू की वजह गीले कपड़े, कूड़ेदान, नाली या लंबे समय तक बंद रहने वाले कमरे होते हैं. ऐसे में कूड़ेदान को साफ करें और किचन व बाथरूम की सफाई पर ध्यान दें. इसे भी पढ़ें- नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.