Skin care TIPS: अगर आप एक ग्लोइंग और बेदाग चेहरा चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इसके लिए आपको कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना है। आप घर-घर में पाई जाने वाली हल्दी से चेहरे की रंगत बदल सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कैमिकल युक्त प्रोडक्ट जहां स्किन को नुकसान देते हैं तो वहीं हल्दी चेहरे के लिए बेस्ट क्लिंजर साबित होती है। इसके कोई साइड इफैक्ट भी नहीं हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद है हल्दी-गुलाब जल
हल्दी और गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। हल्दी औषधीय तत्वों से भरपूर होती है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद रहते हैं, लिहाजा ये त्वचा पर निखार लाने के साथ-साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाते हैं। नीचे जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी का कैसे-कैसे उपयोग कर सकते हैं।
1. हल्दी-नींबू
सबसे पहले 1 चुटकी हल्दी में 2 चम्मच नींबू का रस डालें।
अब आप इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर फेस पर लगाएं।
इसके बाद आप साफ पानी से अपने चेहरा अच्छे से धो लें।
फायदा– हल्दी और नींबू के रस से त्वचा के डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे। इससे स्किन में कोलेजन प्रोटीन की मात्रा बढ़ने लगेगी, लिहाजा त्वचा नेचुरली ग्लो करेगी।
2. हल्दी-दूध
सबसे पहले 1 चुटकी हल्दी और 2 चम्मच कच्चा लें।
इन दोनों में अपने अनुसार दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
10 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
हल्दी और कच्चा दूध चेहरे के लिए बेस्ट क्लींजर है।
फायदा– हल्दी-दूद का ये नुस्खा चेहरे के दाग हटा देंगे। जब आप इसे नियमित रूप से अपनाएंगे तो त्वचा के दाग-धब्बे कम होने लगेंगे, लिहाजा स्किन निखर जाएगी और बेदाग दिखेगी।
3. हल्दी-गुलाब जल
सबसे पहले 1 चुटकी हल्दी पाउडर लेना है।
फिर इसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल मिला लें।
अब इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं।
फिर 15 मिनट बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें।
फायदा– हल्दी और गुलाब जल चेहरे पर निखार लाता है। साथ ही त्वचा ग्लोइंग और मुलायम बनती है। आप हफ्ते में 2 बार इसका यूज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines