Skin Care Tips: स्किन को हेल्दी रखने के लिए आयरिश मॉस काफी फायदेमंद होता है, जिसे समुद्री काई भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आयरिश मॉस पूराने समय से ही स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक कांटेदार समुद्री पौधा है जो कई तरह के रंगों में आपको मिल जाएगा। इसे स्किन पर करने से त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और इसके स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। सी मॉस को एक नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट के रूप में जाना जाता है, जो स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
झुर्रियां को करता है कम
विटामिन ए, सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट स्किन फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। ये झुर्रियां को कम करता है और स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करता है। आयरिश मॉस कोलेजन को भी बढ़ावा देता है, जो स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रखने के लिए जरूरी है। यह झुर्रियों और फाइन लाइन को भी कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- दिनभर एक्टिव रहने के लिए सेहरी में खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी कमजोरी
त्वचा का रंग निखरता है
सी मॉस का हर रोज इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत एक समान नजर नजर आती है ये काले धब्बों और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और ग्लोंइग बनी रहती है। ये एक एक्सफोलिएंट के रूप में भी काम करता है, जो डेड स्किन कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा के टर्नओवर को बढ़ावा देता है। इसके कारण स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।
मुंहासे को करता है कम
आयरिश मॉस में जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो घाव भरने और रेगेन रेटिवे गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये त्वचा मुंहासे को कम करने में मदद करता है इसके अलावा, आयरिश मॉस में कुछ एंटिमिक्रोबिअल स्किन को कई तरह की समस्या से दूर रखने में मदद कर सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
1. आयरिश मॉस पाउडर को गर्म पानी में अच्छे से मिलाएं।
2. इसके बाद इसका पेस्ट तैयार होने पर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
3. ठंडा होने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
4. अब इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
5. इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
6 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
10 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
13 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines