Ramadan 2025: दिनभर एक्टिव रहने के लिए सेहरी में खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी कमजोरी

Ramadan 2025: रमजान का पाक महीना बस शुरू ही होने वाला है। इस पूरे महीने में मुसलमान समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, जो लगभग 30 दिनों तक चलता है। ऐसे में अलग आप रोजा रखते हैं, तो आपको अपनी सेहरी में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करनी चाहिए। इससे आप पूरे दिन एक्टिव रह सकते हैं।

Ramadan 2025

Ramadan 2025

विज्ञापन

Ramadan 2025: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान शुरू होने वाला है। इस पूरे महीने में मुसलमान समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, जिसमें सूर्योदय सूर्यास्त के बाद ही खाना खाया जाता है। सुबह सूरज उगने से पहले सेहरी की जाती है और शाम की अजान के बाद इफ्तार किया जाता है। रमजान लगभग 30 दिनों तक चलता है। कई बार जो लोग पूरे रोजे रखते हैं वह आमतौर पर काफी कमजोर महसूस करने लगते हैं जिसके पीछे वजह होती है ठीक से सेहरी और इफ्तार ना करना यानी अगर सहरी और इफ्तार में खाए जाने वाले खाने पर ध्यान न दिया जाए तो इससे आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। आइए यहां जानते हैं आपको सहरी में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

ड्राई फ्रूट्स और नट्स

सेहरी में आप  बादाम, अखरोट और खजूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।

Advertisment

नारियल पानी या छाछ

अगर आपका गला बहुत ज्यादा सूखता है, तो आप सहरी के दौरान  नारियल पानी और छाछ ले सकते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। साथ ही इसे पीने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।

ओट्स

ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और इसे खाने के बाद आपके शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करते हैं। इससे आपको पूरे दिन भूख नहीं लगती है। मल्टीग्रेन ब्रेड को भी सेहरी में शामिल कर सकते है ये पेट को भरा रखता है।

विज्ञापन

दही

दही शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और इसे खाने से आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रह सकते हैं। इसे आप फलों को मिलाकर या स्मूदी बनाकर ले सकते हैं।

फल और सब्जियां

तरबूज, खरबूजा, खीरा, टमाटर और संतरा जैसी चीजों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से आपका शरीर दिनभर  हाइड्रेट और आपको प्यास नहीं लगती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ