Celebrity Fitness: फिटनेस चॉइस नहीं बल्कि प्रायोरिटी होनी चाहिए और रोजाना खुद को फिट रखने के लिए इंटेंस एक्सरसाइज नहीं की जा रही तो कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करना चाहिए जिससे शरीर की कैलोरी बर्न हो. कैलोरी बर्न होने पर ही मोटापा नहीं बढ़ता है और शरीर फिट रहने लगता है. शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा ही सिंपल कार्डियो हैक शेयर किया है जिससे शरीर को फिट रहने में मदद मिलती है. आप भी शमिता की इस कैलोरी बर्निंग ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं.
शमिता शेट्टी का कार्डियो हैक
शमिता ने बताया कि जब आपके पास जिम जाने का समय ना हो तो घर पर ही इस एक कार्डियो (Cardio) को किया जा सकता है. यह कार्डियो हैक है सीढ़ियां चढ़ना. शमिता ने अपने पोस्ट में सीढ़ियां चढ़ते-उतरते दिखाया है और सभी को सलाह दी है कि वे भी सीढ़ियां चढ़ और उतर सकते हैं. यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है. कैलोरी बर्न होने का मतलब है फैट बर्न होना.
यह भी पढ़ें – Navratri Look Prompt: नवरात्रि में कैसे होना है तैयार इसका आइडिया भी दे रहा है Google Gemini, इन स्टेप्स से करें फोटो क्रिएट
सीढ़िया चढ़ने के क्या फायदे होते हैं
- सीढ़िया चढ़ना कई तरह से फायदेमंद है. इससे बॉडी वेट कंट्रोल में रहता है.
- अगर रोजाना 20 से 25 मिनट सीढ़िया चढ़ी जाएं तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है.
- हाई ब्लड प्रैशर और डायिबिटीज जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.
- सीढ़ियां चढ़ने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों के रोग दूर रहते हैं.
- सीढ़ियां चढ़ना-उतरना मसल्स के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज है. इससे मसल्स मजबूत होने लगती हैं.
- शरीर का फैट बर्न होने लगता है और मोटापे से परेशान लोग खासतौर से कई हद तक वजन कम कर सकते हैं.
पोश्चर का ध्यान रखें
जब भी आप सीढ़ियां चढ़ें और उतरें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका पोश्चर ठीक रहे. अपने शरीर को रिलैक्स्ड रखें और गर्दन को सीधा रखकर ऊपर चढ़ें. इसके साथ ही, अपनी पीठ को सीधा रखें. अगर आपकी पीठ झुकी हुई होगी तो इससे पीठ में दर्द हो सकता है. अपने पूरे पैर को सीढ़ी पर रखकर ऊपर की तरफ चढ़ें, अपने हाथ जेब में ना डालें और सीढ़ियां देखकर ही ऊपर चढ़ें और उतरें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – इस एक सब्जी के रस से हल्के होंगे डार्क सर्कल्स, हट जाएंगे आंखों के काले घेरे
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
5 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
6 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
6 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
23 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines