Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Sehri Special: पहली सेहरी को खास बनाएगा ब्रेड कस्टर्ड, स्वाद के साथ मिलेगा खुशियों का डबल डोज

Bread Custard Recipe: अगर आप पहली सेहरी को शानदार बनाना चाहते हैं तो आप ब्रेड कस्टर्ड बनाकर तैयार कर सकते हैं. यहां पर आसान रेसिपी आपके साथ साझा की गई है, जिसे बस कुछ सामग्रियों की मदद से तैयार किया जा सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 18, 2026 16:44
Bread Custard Recipe In Hindi
ब्रेड कस्टर्ड की रेसिपी. Image Credit- News24

Bread Custard Recipe In Hindi: रमजान का पाक महीना जैसे ही शुरू होता है, घरों में एक अलग ही रौनक नजर आने लगती है. आज पूरे भारत में हर मुसलमान पहली सेहरी खाएगा और कल का रोजा रखेगा. यह सिलसिला पूरे महीने चलेगा, लेकिन पहली सेहरी का उत्साह सबसे ज्यादा होता है. इसी उत्साह के साथ पूरे महीने की इबादत और रोजों का सिलसिला जारी रहता है. ऐसे में हर महिला शाम से ही किचन में जाकर तैयारियों में लग जाती है, ताकि सेहरी की थाली स्वाद और प्यार से भरी हुई हो. हर कोई चाहता है कि पहली सेहरी कुछ खास और यादगार बने और ऐसा पकवान हो जो स्वादिष्ट भी हो और दिनभर की एनर्जी भी दे. अगर आप भी कुछ अच्छा और मजेदार बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से ब्रेड कस्टर्ड तैयार करें और पहली सेहरी में पूरे घर वालों को सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- Ramzan Taraweeh Ki Namaz: तरावीह की नमाज कैसे पढ़नी चाहिए? यहां जानिए दुआ लेकर नियत करने का तरीका

---विज्ञापन---

ब्रेड कस्टर्ड की रेसिपी

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस- 8
  • दूध- 2 कप
  • कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच
  • चीनी- 4 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गैस पर दूध को उबालने के लिए रखें.
  • अब एक कटोरी में थोड़ा ठंडा दूध लेकर कस्टर्ड पाउडर डालकर रखें.
  • फिर उबलते दूध में यह मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें. जब दूध गाढ़ा हो जाए तो चीनी या इलायची पाउडर भी डाल दें.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब एक बर्तन में ब्रेड के टुकड़े रखें और ऊपर से तैयार कस्टर्ड डाल दें.
  • ऊपर से ड्राई फ्रूट्स सजाएं और 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. आप चाहें तो इसे गर्म भी सर्व कर सकते हैं. यकीनन आपका कस्टर्ड बनकर तैयार है.

इसे भी पढ़ें- Ramzan Looks: इन एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट कर करें रमज़ान की शुरुआत, हर कोई करेगा आपकी तारीफ 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 18, 2026 04:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.