Ramzan Looks: इन एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट कर करें रमज़ान की शुरुआत, हर कोई करेगा आपकी तारीफ 

Ramadan Looks For Women: अगर आप रमजान में अच्छी लगना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस के ट्रेंडी लुक्स साझा कर रहे हैं जिन्हें रीक्रिएट किया जा सकता है.

Ramadan Looks For Women

इन एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट कर करें रमज़ान की शुरुआत. Image Credit- News24

Traditional Looks For Women: रमज़ान का पाक महीना शुरू होते ही हर घर में रौनक बढ़ जाती है. इबादत के साथ-साथ लोग अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देते हैं. अगर आप भी इस बार रमज़ान की शुरुआत स्टाइलिश अंदाज में करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. आप नमाज पढ़ने के लिए इन ट्रेंडी लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं और सूट, शरारा, कुर्ता-सेट या हल्की ज्वेलरी को अपने फैशन का हिस्सा बना सकती हैं. हालांकि, कपड़े का सेलेक्शन इफ्तार या रोजे के हिसाब से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप चांद रात के लिए अच्छे आउटफिट्स की तलाश में हैं तो किन एक्ट्रेस के लुक्स को आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिना खान का काफ्तान लुक

रमजान में सिंपल सूट वियर करने के लिए आप हिना खान का काफ्तान लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. हिना खान के लुक्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती या स्टाइलिश दुपट्टा इस रमज़ान में एक अलग अंदाज दे सकता है. 

सना खान का हिजाब लुक

अगर आप हिजाब पहनती हैं तो सना खान से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं. सना खान अबाया वियर करना या लॉन्ग ड्रेस के साथ हिजाब पहनने का प्लान कर सकती हैं. हिजाब में आप बहुत ही अच्छी लगेंगी और इसके साथ ईयररिंग या लाइट मेकअप करना भी बेस्ट रहेगा. 

विज्ञापन

हुमा कुरैशी का सूट लुक

रमज़ान के महीने में हुमा कुरैशी से आइडिया लिया जा सकता है. आप इनके जैसे आउटफिट्स अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं. इनका ग्रीन वेलवेट सूट बहुत ही अच्छा है और इस सूट में आपको देखकर घर में मौजूद हर एक शख्स आपकी तारीफ करेगा. आप इस सूट को अपनी साइज के हिसाब से बनवा सकती हैं. 

सारा अली खान का ट्रेडिशनल लुक

चांद रात के लिए सारा अली खान का ये ट्रेडिशनल लुक अच्छा रहेगा. हालांकि, यह थोड़ा हैवी है क्योंकि एक्ट्रेस ने हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा पहन रखा है. अगर आप थोड़ा रॉयल लुक चाहते हैं तो इसे रीक्रिएट करें. आप रंग अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप हल्के रंग का अनारकली सूट सेलेक्ट करें. 

विज्ञापन

जन्नत जुबैर का सूट लुक

रमज़ान के पाक महीने में ज्यादातर महिलाएं सूट पहनना पसंद करती हैं. आप जन्नत जुबैर से सिंपल सूट के आइडियाज ले सकती हैं. वैसे जन्नत का ये लुक बहुत ही अच्छा है, जिसे रीक्रिएट किया जा सकता है. अगर आप हिजाब पहनती हैं तो दुपट्टे को नकाब की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. वहीं, अगर सिर्फ दुपट्टा पहनती हैं तो स्टाइलिश तरीके से पिनअप करें.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ