Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

ब्रेकफास्ट में बनाएं सत्तू पराठा, दिनभर मिलेगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद भी रहेगा लाजवाब, जानिए आसान रेसिपी

नाश्ते में कुछ नया ट्राई क्या किया जाए इसे लेकर अक्सर लोगों का सवाल रहता है. आज की स्टोरी में हम आपको सत्तू के पराठे की आसान और शानदार रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद लाजवाब होगा और दिनभर एनर्जी भी मिलेगी.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 4, 2026 06:56
Sattu Paratha Recipe
सत्तु का पराठा कैसे बनाएं? (Image: AI)

Breakfast Ideas: अगर आप रोज सुबह यह सोचते रह जाते हैं कि नाश्ते में क्या नया और हेल्दी खाएं, तो सत्तू पराठा आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. बिहार और यूपी की यह पारंपरिक डिश अब हर जगह पसंद की जा रही है, क्योंकि यह स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. भुने हुए चने से बना सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. खास बात यह है कि यह पराठा हल्का, पचने में आसान और गर्मियों में ठंडक देने वाला भी होता है. अगर आप एक ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो सत्तू पराठा जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़ें: क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम

---विज्ञापन---

सत्तू पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सत्तू .
  • बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया.
  • अदरक-लहसुन बारीक कटा हुआ.
  • अजवाइन और कलौंजी.
  • 1 चम्मच आम के अचार का मसाला.
  • 2 चम्मच सरसों का तेल.
  • स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस.
  • गेहूं का आटा.

सत्तू पराठा बनाने का आसान तरीका

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें और उसमें प्याज, मिर्च, अदरक-लहसुन और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • फिर इसमें अजवाइन और कलौंजी को हल्का मसलकर डालें, साथ ही अचार का मसाला, सरसों का तेल, नमक और नींबू रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा पानी डालकर इसे हल्का नम बना लें ताकि भरने में आसानी हो.
  • अब आटे की लोई बनाकर उसमें सत्तू का मिश्रण भरें और धीरे-धीरे बेल लें.
  • गरम तवे पर घी या तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें
  • इस तरह आपको पराठा बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप अपनी पंसदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा इस खतरनाक कैंसर का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं

First published on: Apr 04, 2026 06:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.