---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

साड़ी में दिखना चाहती हैं लंबी? ये 5 स्टाइलिंग टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

Lamba Dikhne Ke Liye Kya Kare: साड़ी में लंबा या छोटा दिखना सिर्फ कद पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने किस तरह की साड़ी पहन रखी है. इस पर किस तरह का डिजाइन बना हुआ है.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 8, 2026 17:53
Lamba Dikhne Ke Liye Kya Kare
साड़ी में लंबा दिखने के स्टाइलिंग टिप्स. Image Credit- News24

Saree Styling Tips: साड़ी पहनने के बाद बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कुछ इसमें भी कुछ महिलाओं की यह शिकायत है कि इसमें उनकी हाइट छोटी लगती है और ओवरऑल लुक उन्हें कॉन्फिडेंस देने का काम नहीं करता है. खासतौर पर छोटी हाइट वाली महिलाएं या पहली बार साड़ी पहनने वाली लड़कियां, अक्सर इस परेशानी का सामना करती हैं और साड़ी में बहुत छोटी लगती हैं. हालांकि, साड़ी में लंबा या छोटा दिखना सिर्फ कद पर निर्भर नहीं करता. कई बार यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने कौन-सा फैब्रिक चुना है. अगर आप जरूरत से ज्यादा छोटी हैं तो भी सही फैशन ट्रिक्स अपनाने से आप नेचुरली लंबी और स्लिम नजर आ सकती हैं. बस आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

इसे भी पढ़ें- शिवरात्रि की पूजा के लिए कहां से खरीदें सामान? यहां जानिए भारत के किन मार्केट में मिलेगा थोक के भाव सामान

---विज्ञापन---

साड़ी में लंबा दिखने के स्टाइलिंग टिप्स 

  • कुछ साड़ियों में लंबा दिखना बहुत आसान होता है. आप शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप और सॉफ्ट सिल्क जैसे फैब्रिक बॉडी पर अच्छी तरह गिरते हैं और लंबा सिलुएट बनाते हैं. कई बार बहुत भारी या सख्त फैब्रिक शरीर को भरा-भरा दिखा सकता है. इसलिए इस तरह की साड़ी बिल्कुल भी वियर ना करें. 
  • आप एक ही रंग की साड़ी सेलेक्ट करें, क्योंकि वर्टिकल स्ट्राइप्स आंखों को ऊपर-नीचे मूवमेंट देती हैं, जिससे हाइट लंबी लगती है. कई रंग की साड़ी पहनने से बचें और डिजाइन में बहुत बड़े बॉर्डर वाली साड़ी का चुनाव बिल्कुल ना करें. 
  • साड़ी में अच्छा दिखने के लिए प्लेट्स बहुत मायने रखती हैं. आप प्लेट्स पतली और बराबर रखें. पल्लू बहुत भारी या फैला हुआ ना रखें, क्योंकि ऐसा करने से स्लीक पल्लू लुक को लंबा बनाने का काम करता है.  
  • डीप नेक, वी-नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन पहनने से हाइट लंबी लगती है. हाई नेक या बहुत भारी स्लीव्स वाली साड़ी में हाइट कम दिख सकती है. साथ ही, ब्लाउज की फिटिंग पर भी ध्यान देने की कोशिश करें.  
  • न्यूड या साड़ी के मैचिंग की हील्स पहनें और बहुत कॉन्ट्रास्ट वाले शूज हाइट तोड़ देते हैं. इसलिए आप अच्छी हाइट वाली हील्स का चुनाव करें और बैली शूज पहनने से बचें.  

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2026 05:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.