Real vs Fake: लाल मिर्ची पाउडर असली या नकली? इन 3 तरीकों से मिनटों में जानें

Real vs Fake: लाल मिर्च पाउडर रसोई घर का सबसे कॉमन मसाला है और मिलावटखोरों का भी सबसे पसंदीदा मसाला है। मसालों में सबसे ज्यादा मिलावट लाल मिर्च पाउडर में ही होती है। जानिए इसकी शुद्धता की पहचान करने के 3 सरल तरीके।

Real vs Fake Red Chilli Powder

Real vs Fake Red Chilli Powder

विज्ञापन

Real vs Fake: लाल मिर्च पाउडर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आम मसालों में से एक है। लाल मिर्च पाउडर की मार्केट में डिमांड भी ज्यादा रहती है। यही नहीं, लाल मिर्च पाउडर को सबसे ज्यादा मिलावटी मसाला भी माना जाता है। लाल मिर्च लाल रंग का होता है, इसलिए इस मसाले में मिलावट की पहचान करना काफी मुश्किल होता है। कई बार इस लाल मिर्च पाउडर में आर्टिफिशियल कलर, ईट का चुरा या रंगीन चूरा मिलाया जाता है। अगर आपको भी लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता की पहचान करनी है तो अपनाएं ये 3 तरीके।

इन 3 तरीकों से पहचानें असली लाल मिर्च पाउडर

पानी से करें टेस्ट

पानी से चेक करने पर लाल मिर्च पाउडर में आर्टिफिशियल कलर होने की पहचान की जा सकती है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाना होगा। अगर यह पाउडर मिलावटी होगा तो पानी का रंग भी बदल जाएगा। मिलावटी लाल मिर्च पाउडर से पानी का रंग गहरा लाल हो जाएगा। शुद्ध लाल मिर्च पाउडर पानी में आसानी से नहीं घुलता है।

विज्ञापन

साबुन से चेक करें

कई बार लाल मिर्च पाउडर में सॉफ्ट ड्राई साबुन, नमक और टैल्कम पाउडर भी मिलाया जाता है। इसका पता लगाने के लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाना होगा और कुछ देर के लिए ऐसे ही रखना होगा। अब थोड़ी देर बाद जब गिलास में नीचे लाल मिर्च पाउडर इक्ट्ठा हो जाए तो उसे पानी से निकालकर किसी कागज में रखें और हल्के हाथों से रगड़ें। अगर उसमें आपको चिकनाहट लगे तो तुरंत थोड़ा सा वो पाउडर अपनी हथेलियों पर रगड़ें। अगर इसमें साबुन होगा तो उसमें झाग बनने लगेगा।

विज्ञापन

स्टार्च टेस्ट

कई बार मसाले को पीसने के लिए लोग उसमें स्टार्च का इस्तेमाल करते हैं। स्टार्च सेहत को नुकसान पहुंचाता है। मिर्ची पाउडर को बनाने के लिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको स्टार्च टेस्ट करना है तो उसके लिए आयोडीन सॉल्यूशन की 2-3 बूंदों को पाउडर में डालकर चेक करें। अगर लाल मिर्च पाउडर का रंग तुरंत ही नीला हो जाए तो वह मिलावटी पाउडर है, उसका खाने में इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

लाल मिर्च पाउडर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • मसालों को घर में खुद पीसने की कोशिश करें, आप साबुत मिर्च बाहर से खरीदकर घर में पीस सकते हैं।
  • हमेशा ट्रस्टफुल ब्रांड से ही मसालों को खरीदें।
  • मसाले के पैकेट पर पैकेजिंग, एक्सपायरी और इंग्रीडिएंट्स क्वालिटी जरूर चेक करें।

ये भी पढ़ें- वजन घटाने का 30:30 फार्मूला क्या? जानें इसके फायदे और नुकसान

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ