घर पर ऐसे बनाएं ड्राई आम पन्ना मिक्स, बार-बार आम उबालने का झंझट होगा खत्म

Dry Aam Panna Mix Recipe: गर्मियों में लू से बचने के लिए खूब आम पन्ना पिया जाता है. इसलिए बार-बार बनाने से अच्छा है कि आप एक बार मिक्स बनाकर फ्रिज में स्टोर करके रख लें. जब भी मन करे पानी में डालकर आम पन्ने का लुत्फ उठाएं.

Dry Aam Panna Mix Recipe

ड्राई आम पन्ना मिक्स रेसिपी. Image Credit- News24

Aam Panna Mix Recipe: गर्मियों में आम पन्ना पीना हर किसी को पसंद होता है. इसलिए लोग अक्सर बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने का काम करता है. साथ ही, गर्म हवाओं के असर से भी बचाता है, लेकिन हर बार आम पन्ना बनाने के लिए कच्चे आम उबालना और गूदा निकालना काफी समय लेने वाला काम हो सकता है. ऐसे में आप घर पर ही ड्राई आम पन्ना मिक्स बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इसकी मदद से जब भी मन करे, सिर्फ पानी मिलाकर मिनटों में स्वादिष्ट आम पन्ना तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई आम पन्ना मिक्स रेसिपी

सामग्री

  • कच्चा आम- 1 किलो
  • काला नमक- 2 चम्मच
  • भुना जीरा- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • चीनी- 200 ग्राम
  • पुदीना- 20 पत्ते

विधि

  • सबसे पहले आम को धोकर छिलके उतार लें और उबालने के लिए रख दें. इससे आम का गूदा आसानी से निकल जाएगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा.
  • आम ठंडे होने के बाद उनका गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें. ध्यान रखें कि गूदे में रेशे कम से कम रहें और गूदे में काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब इस मिश्रण को एक ट्रे में फैलाएं. इसे 3 दिन तक सुखाएं और अगर आपके पास फूड डिहाइड्रेटर है तो उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • जब मिश्रण पूरी तरह सूख जाए, तब इसे मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसे किसी साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. यह कई महीनों तक सही रहता है.
  • इसे पीने के लिए गिलास में पानी डालें और 3 चम्मच डालकर मिलाएं. बर्फ डालकर ठंडे-ठंडे आम पन्ने का लुत्फ उठाएं.

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई डार्क कलर पहनने से ज्यादा गर्मी लगती है? जानिए क्या है इसके पीछे का लॉजिक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ