---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

वजन घटाने का 30:30 फार्मूला क्या? जानें इसके फायदे और नुकसान

Weight Loss: वेट लॉस के लिए लोग अलग-अलग प्रकार की डाइट फॉलो करते हैं। खूब एक्सरसाइज करते हैं और जिम जाते हैं। वेट लॉस के लिए 30:30 टेक्नीक का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। जानिए इस टेक्नीक के बारे में सब कुछ।

Weight Loss: वेट लॉस करना एक कठिन प्रक्रिया है। वजन आसानी से बढ़ाया जा सकता है, मगर घटाने में नानी याद आ जाती है। वेट लॉस टेक्नीक में 30:30 वेट लॉस मेथड भी काफी ट्रेंडिंग है। इस मेथड से भी तेजी से वजन घटाया जा सकता है, मगर कैसे? चलिए जानते हैं 30:30 वेट लॉस मेथड क्या है। इस मेथड के क्या फायदे हैं और कोई नुकसान भी है क्या?

30:30 वेट लॉस मेथड क्या है?

30:30 वेट लॉस वाला यह रूल सुबह उठते ही शुरू हो जाता है, इसमें 30:30 ग्राम खाना और 30:30 मिनट की एक्सरसाइज शामिल है। इसमें आपको खाना भी उठने के 30 मिनट के अंदर खाना होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के लिए क्यों मुश्किल होता है वजन घटाना? जानें 3 चौकाने वाले कारण

कैसे फॉलो की जाती है यह डाइट?

इस डाइट प्लान के लिए आपको 30 मिनट वाले रूल्स फॉलो करने होते हैं। जैसे:

---विज्ञापन---
  • सुबह उठते ही पहले 30 मिनट के अंदर 30 ग्राम प्रोटीन युक्त भोजन खाना होगा।
  • इसके बाद 30 मिनट तक लगातार आपको हैवी एक्सरसाइज करनी होगी।

weight lose

इस मेथड के नियम

इस मेथड का मकसद कैलोरी कम करना ही होता है। इस टेक्नीक के हिसाब से आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होते हैं। जैसे:

---विज्ञापन---
  • 30:30 टेक्नीक में आपको अपनी मनपसंद चीजों को खाने से परहेज करना होता है।
  • इस मेथड में आपको रोजाना की अपनी डाइट से 30-30% कैलोरी कम करनी होती है।

30:30 मेथड के फायदे

हालांकि, यह मेथड सबके लिए फायदेमंद है या नहीं, इसको लेकर कोई रिसर्च नहीं हुई है। बहुत से लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 30 मिनट का लंबा एक्सरसाइज इसके लिए फायदेमंद नहीं है। वेट लॉस के लिए आपको 30 मिनट तक कार्डियो करना होता है, तभी वजन घटाया जा सकता है।

30:30 मेथड के नुकसान

एक्सपर्ट के मुताबिक 30:30 मेथड के कोई नुकसान नहीं है, मगर सभी के लिए यह पैटर्न फॉलो करना आसान नहीं है। इसमें 30 ग्राम प्रोटीन युक्त नाश्ता करने का रूल है लेकिन कुछ लोगों को सुबह के समय कम भूख लगती है, तो उन्हें यह कोई लाभ नहीं देगा। कई लोगों को सुबह के समय एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है, इसलिए उनके लिए भी यह मेथड सफल नहीं है।

---विज्ञापन---

सलाह

यदि आप भी इस डाइट को शुरू करने का इरादा बना रहे हैं, तो पहले किसी डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह ले लें। उनके अनुसार ही आप अपनी डाइट में परिवर्तन करें तथा इस मेथड को फॉलो करना शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 18, 2024 09:34 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola