नाश्ते के लिए बेस्ट है हेल्दी दही पोहा, स्वाद के साथ-साथ पाचन को रखेगा दुरुस्त

Dahi Poha Recipe: दही पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो स्वाद के साथ साथ पोषण देने और पाचन को दुरुस्त रखने का काम करता है. अगर आप सुबह कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

Dahi Poha Kaise Banaye

दही पोहा की रेसिपी. Image Credit- News24

Dahi Poha Kaise Banaye: दिन की शुरुआत अगर हेल्दी हो तो बॉडी पूरे दिन एनर्जी से भरी हुई रहती है. ऐसे में आप दही पोहा की ये रेसिपी तैयार कर सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पचने में भी आसान होता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और पोहे में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. आप इसमें अपनी पसंद की चीजें भी डाल सकते हैं. इस लेख में आप बताए गए टिप्स की मदद से दही पोहा तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दही पोहा की रेसिपी

सामग्री

  • 1 कप- पोहा
  • 1 कप- दही
  • 1- प्याज
  • 1- हरी मिर्च कटी हुई
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • स्वादानुसार- नमक
  • आधा छोटा चम्मच- जीरा

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पोहे को अच्छी तरह धोकर 5 मिनट के लिए रख दें.
  • अब एक बाउल में दही को फेंट लें और फिर उसमें नमक, जीरा पाउडर, प्याज और हरी मिर्च मिलाएं.
  • अब भीगा हुआ पोहा इसमें डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- कोको पाउडर से कैसे बनाएं चेहरे के लिए फाउंडेशन? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ