हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Raksha Bandhan: पशुओं को राखी बांधना, समुद्र देव को चढ़ाया जाता है नारियल; अलग-अलग राज्यों में हैं ये रस्में

Raksha Bandhan: राखी का त्योहार भाई-बहन के बीच मनाया जाने वाला एक खास उत्सव होता है। क्या आप जानते हैं कि यहां अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन पर अनोखी रस्में निभाई जाती हैं?

विज्ञापन

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बांधकर उसे मिठाई खिलाती हैं। भाई अपने बहन को तोहफा और रक्षा का वचन देते हैं। यह भारत में हिंदू धर्म का पवित्र पर्व होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि बहनों के भाईयों को राखी बांधने के अलावा इस त्योहार की कई अलग-अलग मान्यताएं और रस्में भी हैं। कहीं पशुओं को राखी बांधी जाती है तो कहीं समुद्र देव को नारियल अर्पित कर राखी मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

किस राज्य में कैसे मनाई जाती है राखी?

आमतौर पर राखी के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर मौली बांधती हैं। मगर राखी का त्योहार सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। इसके साथ और भी कई तरीकों से राखी का त्योहार मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भाईयों के लिए फैशन गाइड, कुर्ता स्टाइल्स जो सबको भा जाएं

विज्ञापन

मध्य प्रदेश- यहां धार जिले के मनावर, बाग और झाबुआ क्षेत्र में पत्थर युद्ध की एक अनोखी रस्म निभाई जाती है। इसमें दो गांव या जाति समूह के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंक कर त्योहार मनाते हैं। मगर इन पत्थरों का चुनाव भी ऐसे किया जाता है कि वे किसी को चोट न पहुंचाएं। ये इस क्षेत्र की पारंपरिक रस्म है जो नाग देवता या शक्ति स्वरूप देवी को समर्पित है।

महाराष्ट्र- यहां राखी पूर्णिमा के साथ नराली पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस रस्म में समुद्र देव को नारियल अर्पित किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। महाराष्ट्र में श्रावणी या अवनि अवित्तम भी मनाया जाता है, जिसमें ब्राह्मण पुरुष यज्ञ करते हैं।

विज्ञापन

ओडिशा- रक्षाबंधन पर यहां गम्हा पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस दिन भाई को बहनें राखी बांधती हैं। गम्हा पूर्णिमा में गाय और बैलों को राखी बांधी जाती है। विशेष रूप से किसान इस पूजा को करते हैं। इस त्योहार पर ओडिशा में विशेष रूप से पीठा बनाया जाता है।

गुजरात- गुजरात में भी राखी बांधने के साथ-साथ पवित्रा एकादशी मनाई जाती है। कई समुदायों में राखी बांधने के साथ-साथ माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल- यहां राखी के साथ झुलन यात्रा भी होती है। इस दिन वैष्णव समुदाय के लोग झूले लगाते हैं। मंदिरों में भगवान कृष्ण की झूलन यात्रा निकाली जाती है, और भजन-कीर्तन भी किया जाता है।

इस साल राखी का मुहूर्त क्या है?

इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक राखी बांध सकती है। यह रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: इस रक्षाबंधन पर सिर्फ 20 मिनट में बनाएं मलाई लड्डू, स्वाद ऐसा कि भाई उंगलियां चाटता रह जाए

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola