Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भाईयों के लिए फैशन गाइड, कुर्ता स्टाइल्स जो सबको भा जाएं

रक्षाबंधन पर सिर्फ बहनों को ही नहीं, भाइयों को भी नए कपड़े खरीदने का खास क्रेज होता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार क्या पहनें तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग कुर्ता डिजाइनों के बारे में जिन्हें आप इस रक्षाबंधन पर ट्राई कर सकते हैं।

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भाईयों के लिए फैशन गाइड, कुर्ता स्टाइल्स जो सबको भा जाएं

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह एक पवित्र और भावनात्मक त्योहार है, जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए राखी बांधती हैं। इस खास मौके पर हर भाई चाहता है कि वह अच्छा और परंपरागत दिखे, ताकि बहन के सामने एक खास छवि बनी रहे। थोड़ी-सी तैयारी से आप स्टाइलिश और ट्रेडिशनल दोनों लग सकते हैं।

विज्ञापन

चिकनकारी कुर्ता

Image Source Pinterest

आप चाहें तो इस राखी लखनऊ की मशहूर चिकनकारी कढ़ाई वाला कुर्ता पहन सकते हैं। यह बेहद शालीन और क्लासिक लुक देता है। सफेद, आसमानी या हल्के पेस्टल रंगों में चिकनकारी कुर्ता बहुत ही ग्रेसफुल लगता है। इसे आप पायजामा, धोती या जींस के साथ पहन सकते हैं।

विज्ञापन

प्रिंटेड कुर्ता

Image Source Pinterest

अगर आप थोड़ा कलरफुल लुक चाहते हैं तो प्रिंटेड कुर्ता एक शानदार विकल्प है। फ्लोरल प्रिंट, जियोमेट्रिक डिजाइंस या ट्रेडिशनल बुटीक प्रिंट वाला कुर्ता पहनकर आप एक फेस्टिव और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं। इस साल प्रिंटेड कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं।

विज्ञापन

वन-साइड प्रिंटेड कुर्ता

Image Source Pinterest

अगर आप कुछ हल्का और यूनिक पहनना चाहते हैं तो वन-साइड प्रिंट वाला कुर्ता ट्राई करें। यह मॉडर्न और स्मार्ट लुक देता है, खासकर युवाओं पर। इसे पहनकर आप किसी भी फेस्टिव अवसर पर आकर्षक दिख सकते हैं।

शॉर्ट कुर्ता

Image Source Pinterest

अगर आप कुछ कैजुअल और कंफर्टेबल पहनना चाहते हैं, तो शॉर्ट कुर्ता एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप जींस, ट्राउजर या चूड़ीदार के साथ पहन सकते हैं। कॉलेज गोइंग और यंग ब्रदर्स के लिए यह स्टाइल काफी ट्रेंडी रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ